फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

लखनऊः नहीं थम रहा सांडों का आतंक, छात्र समेत दो की जान ली, सात दिन बाद था जन्मदिन

Sat, 01 Jun 2019 04:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
1 of 7
मोहित (फाइल फोटो) अस्पताल में भर्ती सुजीत ने भी तोड़ा दम - फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी नगर निगम लखनऊ को सांडों के आतंक से मुक्ति नहीं दिला पा रहा है। वहीं, दूसरी ओर छुट्टा घूम रहे सांड जिंदगी ले रहे हैं। बृहस्पतिवर रात को तालकटोरा और इटौंजा में सांड केहमले में मोहित (18) और सुजीत कुमार (28) व रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन्हें पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां मोहित और सुजीत की मौत हो गई, जबकि रामचंद्र का इलाज चल रहा है।

2 of 7
सड़क पर घूमते सांड - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक तालकटोरा धनंजय सिंह के मुताबिक, जलालपुर निवासी वीरपाल ठेकेदारी करते हैं। उनका बेटा मोहित बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे वह बाइक से बाजारखाला की ओर जा रहा था। इस बीच तालकटोरा फ्लाईओवर के नीचे सामने से एक सांड ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मोहित गिर गया।

3 of 7
मोहित (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों के मुताबिक, जब तक वह उठता सांड ने उसे उठाकर दो बार पटक दिया। खून से लथपथ मोहित की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और लाठियां पटककर सांड़ को भगाया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायल को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके पास से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। इस पर मोहित का भाई शोभित और अन्य परिजन पहुंचे।

4 of 7
दुःखी परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
हादसे से लोगों में नाराजगी
हादसे को लेकर फ्लाईओवर के आसपास रहने वाले लोगों में काफी आक्रोश था। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक है। रात भर ये सड़क पर घूमते रहते हैं। ऐसे में लोग घर से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। कई बार नगर निगम और जिला प्रशासन में शिकायत की, पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

 

5 of 7
अस्पताल में भर्ती सुजीत ने भी तोड़ा दम - फोटो : अमर उजाला
इलाज के दौरान तोड़ा दम

इटौंजा के महोना-कुम्हरावां रोड पर परसहिया गांव के सामने बृहस्पतिवार रात सांड के हमले में सुजीत व रामचंद्र घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों को बीकेटी के रामसागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। देर रात इलाज के दौरान सुजीत की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक इटौंजा महेश चंद्र के मुताबिक सुजीत हुसैनाबाद की काशी बिहार कॉलोनी का रहने वाला है। उसके परिवार में पत्नी आशा व तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
दुःखी परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
सात दिन बाद था जन्मदिन
परिजनों के मुताबिक, सात जून को मोहित का 18वां जन्मदिन था। घर में इसकी तैयारियां चल रही थीं। मोहित की मौत से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी मां को संभालना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

7 of 7
सड़क पर घूमते सांड - फोटो : अमर उजाला
चार लोगों को किया घायल
जनेश्वर मिश्र पार्क के पास  बाइक सवार चार लोगों से छुट्टा पशु टकरा गए। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक रामसूरत सोनकर के मुताबिक, घायलों में विस्तार इलाके के प्रशांत सिंह, विनीतखंड के ऋषि, खरगापुर के शिवम और सूर्यांश हैं। करीब एक महीने पहले जनेश्वर मिश्र पार्क के पास ही हाईकोर्ट के जज भी मवेशियों की टक्कर से घायल हो गए थे।
Next
AU ऐप में पढ़ें