फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदुरै रेल हादसा: हिरासत में लिया गया भसीन ट्रेवल्स के मालिक का नाती, जान गंवाने वालों को दी गई अंतिम विदाई

Mon, 28 Aug 2023 01:18 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

मदुरै रेल हादसे में पूछताछ के लिए भसीन टूर एंड ट्रेवल्स के मालिक हरीश भसीन उर्फ पप्पू के नाती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ट्रेन हादसे का एक दृश्य (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मदुरै में हुए रेल हादसे के बाद से रेल संरक्षा आयुक्त घटना की जांच कर रहे हैं। इस मामले में भसीन टूर एंड ट्रेवल्स के मालिक हरीश भसीन उर्फ पप्पू के नाती हार्दिक साहनी को तमिलनाडु पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि फ्लाइट में बैठने के बाद उसे फ्लाइट से उतारकर हिरासत में लिया गया है। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। मृतक पप्पू के कोई संतान नहीं थी। उसने अपने भाई की बेटी को पाला था। हार्दिक अपनी रोजी-रोटी चलाने के लिए टिफिन बांटने का काम करता है। वह हरीश भसीन के साथ यात्रा पर गया था। हालांकि अभी हार्दिक की गिरफ्तारी को जिला प्रशासन सीतापुर पुष्ट नहीं कर रहा है लेकिन परिजनों के पास हार्दिक को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। उधर, हरीश भसीन का अंतिम संस्कार हो चुका है। पप्पू के दूसरे नाती गौतम ने हरीश भसीन का अंतिम संस्कार किया है।

ये भी पढ़ें - स्वामी प्रसाद का एक और विवादित बयान, बोले- हिंदू धर्म केवल धोखा है, ये दलितों-पिछड़ों को फंसाने का जाल है
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव 2024: सोशल मीडिया पर बचाव नहीं, आक्रामक अंदाज में नजर आएगी भाजपा, बूथ स्तर तक होगी आईटी टीम


जान गंवाने वालों को नम आंखों से दी अंतिम विदाई
हादसे में जान गंवाने वाले तीन लोगों को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। दोपहर 12 बजे तक तीन लोगों को अंतिम विदाई दी गई है। हरीश भसीन, शत्रुदमन सिंह व मिथिलेश कुमारी का गोपाल घाट शमशान में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिजनों व शुभचिंतकों के करुण क्रन्दन से हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें