फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा में तबादलों के लिए तारीख बढ़ी, अब शिक्षक इस तिथि तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Wed, 29 May 2019 06:12 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तबादले की की तिथि फिर बढ़ा दी है। पहले राजकीय हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कॉलेज में अंतरजनपदीय तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 जून तक करने थे, जिसे अब बढ़ाकर 7 जून कर दिया गया है। तबादले के लिए मात्र 1434 आवेदन मिलने के बाद विभाग ने आवेदन की तिथि बढ़ा दी है।
विज्ञापन


विभाग के उपनिदेशक विकास श्रीवास्तव ने बताया कि जिन सहायक अध्यापकों और प्रवक्ताओं ने तबादले के लिए आवेदन नहीं किया है, वे 7 जून तक आवेदन कर सकते हैं। जिन शिक्षकों का 25 मई तक किया गया आवेदन त्रुटिपूर्ण होने के कारण निरस्त कर दिया गया है, वे भी दोबारा आवेदन कर सकते हैं। 

शिक्षक-शिक्षिका को प्रधानाचार्य या जिला विद्यालय निरीक्षक को आवेदन पत्र जमा कराते समय बताना होगा कि उन्होंने नया आवेदन किया है या पुराने आवेदन पत्र की त्रुटि को दूर किया है। गौरतलब है कि विभाग ने अंतरजनपदीय तबादले के लिए  25 मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। तय अवधि तक 1434 शिक्षकों ने आवेदन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें