फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, पुलिस ने दबोचा

Tue, 12 Dec 2023 12:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नसीराबाद (रायबरेली)। भगवान राम और अयोध्या में बन रहे राम मंदिर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक युवक को ऑडियो सोमवार को सोशल मीडिया वायरल हुआ। इसकी जानकारी होने पर भाजपाइयों में नाराजगी जताते हुए कार्रवाई करने की पुलिस ने मांग की। इस पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

वायरल ऑडियो क्षेत्र के चंदाबाहीपुर निवासी प्रदीप यादव का बताया गया है। रविवार को मोबाइल पर किसी से बात करते समय उसने भगवान राम, अयोध्या में बन रहे राम मंदिर और भाजपा के बार में आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसका ऑडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
जानकारी होने पर भाजपाइयों ने सलोन के भाजपा विधायक अशोक कुमार को बताया। उन्होंने थाना प्रभारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी रामलखन पटेल ने बताया कि डीह क्षेत्र के निनावां निवासी दुर्गेश तिवारी की तहरीर पर प्रदीप यादव के केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें