मोबाइल एप पर एनसीईआरटी की शिक्षण सामग्री उपलब्ध होने का सबसे बड़ा फायदा गैर अनुदानित मदरसों को मिलेगा। अब बच्चों को किताबों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वहीं एप पर दीनियात की किताबें भी आसानी से उपलब्ध होंगी। बोर्ड ने बीते साल अनुदानित मदरसों को तो एनसीईआरटी की किताबें निशुल्क दी थीं, जबकि गैर अनुदानित मदरसों को यह लाभ नहीं मिल सका था।
मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार आरपी सिंह ने बताया कि एप को मदरसा पोर्टल से जोड़कर सभी मदरसों को लिंक भेजा जाएगा। इसका मकसद ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही बच्चों को शिक्षण सामग्री आसानी से मुहैया कराना है। एप पर मौजूद पाठ्यक्रम से मदरसा प्रबंधन को किसी तरह का संशय भी नही रहेगा। सरकार ने एप तैयार करने की जिम्मेदारी यूपी डेस्को को दी है।