फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5.41 करोड़ से आएंगे लखनऊ में 'कुछ जानवर'

Fri, 20 Feb 2015 04:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्लभ वन्यजीवों के लिए मशहूर प्रदेश का इकलौता लखनऊ चिड़ियाघर आने वाले दिनों में विदेशी वन्यजीवों से भी गुलजार होगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने चाहा तो जल्द ही यहां 6 कंगारू, दो ओरैंगुटैन, एक नर जिराफ और एक नर जेब्रा जू की शान बनेंगे।

जू प्रशासन ने 10 विदेशी वन्यजीवों को मंगाने का प्रस्ताव भेजा है, जिसके लिए सरकार से 5.41 करोड़ रुपये की दरकार की गई है।
 
प्रस्ताव में हर जीव पर आने वाले तमाम खर्चों और गाइडलाइन को भी जोड़ा गया है। प्रस्ताव सरकार के पास पहुंच चुका है, अब बस ‘हां’ का इंतजार है।

सीएम देते हैं करोड़ों का बजट

वन्यजीवों से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट जिन पर खुद सीएम की सीधी निगाह रहती है, लॉयन सफारी, कुकरैल, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर जू जैसे वाइल्ड लाइफ से जुड़े प्रदेश के तमाम प्रोजेक्ट में सरकार करोड़ों का बजट देती है।

ऐसे में अगर लखनऊ जू प्रशासन द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर बात बन जाती है तो लखनऊ चिड़ियाघर प्रदेश का इकलौता विदेशी वन्यजीवों वाला जू बन जाएगा।

निदेशक जू अनुपम गुप्ता ने बताया कि प्रस्ताव काफी समय पहले भेजा जा चुका है, अधिकारियों से वार्ता भी हो चुकी है। अब तो बस सरकार की तरफ से ‘हां’ का इंतजार है।
विज्ञापन

किस वन्यजीव पर कितना खर्च

ओरैंगुटैन (एक नर व एक मादा)
दो ओरैंगुटैन- 2.44 करोड़ रुपये
दो नए हाउस- 10 लाख
पिंजड़े- 10 लाख
बाड़े- 02 लाख
कुल खर्च- 2.66 करोड़ रुपये

कंगारू (2 नर, 4 मादा)
6 कंगारू- 1.22 करोड़
6 पिंजरे- 12 लाख
नए हाउस- 10 लाख
बाड़े- 2 लाख
कुल खर्च- 1.46 करोड़

एक नर जिराफ- 77.47 लाख
नया बाड़ा- 02 लाख
कुल खर्च- 79.47 लाख

एक नर जेब्रा- 18.30 लाख
पिंजरा निर्माण-5.00 लाख
बाड़े- 2.00 लाख
कुल खर्च- 25.30 लाख
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें