फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : सीट खाली कराने पहुंचे टीटीई को महिलाओं ने पीटा...मुंह पर फेंकी चाय; सोने की चेन तोड़ी

Thu, 16 Oct 2025 10:32 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

टीटीई दिवाकर मिश्र ट्रेन की स्लीपर बोगी एस 3 में टिकट चेकिंग कर रहे थे। हावड़ा से ऋषिकेश जाने वाली गाड़ी संख्या 13009 दून एक्सप्रेस बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची थी। 
 
विज्ञापन
टीईटी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून एक्सप्रेस में यात्री की सीट से कब्जा खाली कराने पहुंचे टीटीई को अनधिकृत रूप से सवार महिलाओं ने पीट दिया। टीटीई ने महिलाओं  पर चाय फेंकने का आरोप लगाया है। टीटीई ने जीआरपी में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। मामला उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग रेलवे स्टेशन का है। हावड़ा से ऋषिकेश जाने वाली गाड़ी संख्या 13009 दून एक्सप्रेस बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची। 

विज्ञापन


लखनऊ पहुंचने से पूर्व टीटीई दिवाकर मिश्र ट्रेन की स्लीपर बोगी एस 3 में टिकट चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान यात्री ने सीट पर अनाधिकृत रूप से सवार यात्रियों को शिकायत सोशल मीडिया एक्स पर दर्ज कराई। साथ ही सीट खाली कराने का आग्रह भी किया। टीटीई दिवाकर मिश्र ने बताया कि वह सीट नंबर चार को खाली कराने के लिए पहुंचे, तो उस पर बैठीं महिलाएं भड़क उठीं। 

उन्होंने बताया कि महिलाओं ने गालीगलौज शुरू कर दी। उनकी शर्ट भी फाड़ दी। इतना ही नहीं महिलाओं ने उनको पीटा तथा मुंह पर चाय भी फेंक दी। दिवाकर  मिश्र ने कहा कि महिला यात्रियों ने उनके सोने की चेन तोड़ दी। मामले को लेकर जीआरपी चारबाग में शिकायत दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन




बाराबंकी में उतारा, फिर चढ़ हैं महिलाएं
रेलवे प्रशासन ने बताया कि महिलाएं जनरल का टिकट लेकर स्लीपर बोगी में यात्रा कर रही थी, जोकि अनाधिकृत है। टीटीई के साथ हुई हुई अभद्रता के बाद महिलाओं को बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर उतार दिया गया था, लेकिन महिलाएं दोबारा बोगी में सवार हो गईं। इसके बाद ट्रेन के चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचने पर महिलाओं को नीचे उतारा गया तथा उनके खिलाफ जीआरपी में तहरीर दी गई।  
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया,टीटीई दिवाकर मिश्र के साथ दून एक्सप्रेस में महिला यात्रियों ने मारपीट की है। महिलाएं अनधिकृत रूप से ट्रेन में सवार थीं। उनके खिलाफ चारबाग जीआरपी में तहरीर दी गई है। एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें