फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: सोने की खदान में निवेश के नाम पर महिला कारोबारी से ठगे 24 लाख रुपये, जबरन कराया हस्ताक्षर

Sun, 22 Feb 2026 11:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

महिला कारोबारी निधि गौतम के अनुसार, आरोपियों ने गाली-गलौज कर सुलहनामा पर जबरन हस्ताक्षर कराए और कनपटी पर असलहा सटाकर धमकी भी दी। 
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निशातगंज निवासी महिला कारोबारी निधि गौतम ने छह लोगों पर सोने की खदान के कारोबार में निवेश करने के नाम पर 24 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर महानगर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकाने की धारा में एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


निधि के अनुसार, वह निशातगंज सातवीं गली में एनके फाइनेंस कंपनी चलाती हैं। वहां क्रेडिट कार्ड बनवाने और फोटो कॉपी का काम होता है। 10 अप्रैल 2025 को मुंबई के विरार का रहने वाला कलीम हाशमी क्रेडिट कार्ड बनवाने आया। उसने अफ्रीका में सोने की खदान चलाने का ठेका मिलने की बात बताई। कलीम ने छह माह से एक साल में दोगुना मुनाफा देने का लालच दिया। इस पर उन्होंने और उनके रिश्तेदारों ने कई टुकड़ों में 24 लाख रुपये कलीम को दे दिए। समय बीतने पर उन्हें न मुनाफा मिला और न मूल रकम वापस मिली।

ये भी पढ़ें - अखिलेश बोले : मुझसे गलती हुई...मुझे रामभद्रचार्य को जेल भेजना चाहिए था, कान छिदवाने से कोई योगी नहीं होता
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सात भूमिगत मेट्रो स्टेशनों के लिए टेंडर होली के बाद, 300 करोड़ रुपये प्रति स्टेशन निर्माण पर खर्च का अनुमान


निधि के मुताबिक, दबाव बनाने पर कलीम ने उन्हें 15 जुलाई को आलमबाग बुलाया। वहां कलीम के बेटे रेहान, पत्नी अंजुम, साथी साहिल और दो अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज कर सुलहनामा पर जबरन हस्ताक्षर कराए। आरोपियों ने उनकी कनपटी पर असलहा सटाकर धमकी भी दी। परेशान होकर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र ने बताया कि पीड़िता और आरोपियों को पूछताछ के लिए नोटिस दिया जाएगा। बयान दर्ज होने और साक्ष्य संकलन होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें