फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey : अंडर-19 में लखनऊ चैंपियन

Sat, 18 Oct 2014 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा में खेली गई 60वीं प्रदेशीय हॉकी प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक और बालिका वर्ग में लखनऊ मंडल ने विजेता होने का गौरव हासिल किया। वहीं, अंडर-14 बालक वर्ग में लखनऊ मंडल के खिलाड़ी दूसरी पोजिशन पर रहे।
विज्ञापन


एनुलहक के दो और अमित कुमार के एक गोल की बदौलत लखनऊ मंडल ने शुक्रवार को फाइनल मुकाबले में मुरादाबाद मंडल को 3-0 से शिकस्त दी।

वहीं, बालिका वर्ग का फाइनल मैच मेरठ मंडल और लखनऊ मंडल के बीच खेला गया।

लखनऊ के लिए श्रेया, कीर्ति और प्रियंका ने एक-एक गोल दागे। मेरठ मंडल एक ही गोल कर सका।

लखनऊ मंडल ने मेरठ मंडल को 3-1 से हराया। इसके अलावा अंडर-14 बालक वर्ग के सेमीफाइनल मैच में लखनऊ मंडल ने इलाहाबाद मंडल को 1-0 से हराया। हालांकि, फाइनल में लखनऊ को बनारस मंडल से हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ की ओर से एकमात्र गोल दीपू ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें