प्रदीप की बहन की तीन माह पहले शादी हुई थी। इस दौरान बच्चा लाल करीब 10 दिन तक घर पर रहा था। ससुराल वालों के पूछने पर चांदनी ने बताया था कि बच्चा लाल उसकी सहेली का देवर है। उधर, चांदनी के भाई हिमांशु ने बताया कि कुछ माह पहले पुलिस लाइन के बॉयो प्लांट में बच्चा लाल ने प्रदीप के साथ काम किया था। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हो गई थी। इसके बाद बच्चा लाल प्रदीप के साथ उसके घर आने लगा था। प्रदीप अक्सर चांदनी की पिटाई करता था। इसकी वजह से बच्चा लाल और चांदनी करीब आ गए थे।
चांदनी ने असलहा खरीदने के लिए दिए थे पैसे
पुलिस के मुताबिक चांदनी ने ही बच्चा लाल को असलहा खरीदने के लिए पैसे दिए थे। बच्चा लाल ने उन्हीं पैसों से तमंचा और कारतूस खरीदे थे। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, एक जिंदा कारतूस और प्रदीप की बाइक बरामद की है। वहीं, चांदनी के पास से प्रदीप का मोबाइल फोन मिला है। प्रदीप की दो बेटियां हैं।