फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : हूटर बजाते हुए एसयूवी सवार युवकों ने लहराया असलहा, साइड न मिलने पर डॉक्टर की गाड़ी में मारी टक्कर, पुलिस ने दो आरोपी दबोचे

Thu, 23 Dec 2021 06:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने वायरल किया तो सआदतगंज पुलिस हरकत में आई और कुछ देर में ही दोनों आरोपियों को एसयूवी को साथ पकड़ लिया। इनके पास से तमंचा व कारतूस के साथ ही एक नकली पिस्टल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
एसयूवी सवार युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में सआदतगंज इलाके में कैंपवेल रोड पर बृहस्पतिवार को बेटी को स्कूल से लेकर लौट रहे डॉक्टर की कार में एसयूवी सवार दो युवकों ने साइड न देने पर पीछे से टक्कर मार दी। डॉक्टर के विरोध जताने पर युवकों ने उनसे धक्का-मुक्की व गालीगलौज करते हुए पिस्टल तान दी। राहगीरों के जुटने पर युवक असलहे लहराते हुए भाग गए। कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया तो सआदतगंज पुलिस हरकत में आई और कुछ देर में ही दोनों आरोपियों को एसयूवी को साथ पकड़ लिया। इनके पास से तमंचा व कारतूस के साथ ही एक नकली पिस्टल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

विज्ञापन


सआदतगंज इंस्पेक्टर बृजेश कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले डॉ. इकबाल बुधवार को बेटी को स्कूल से लेकर कार से घर लौट रहे थे। तभी कैंपवेल रोड पर पीछे से आ रही एसयूवी सवार युवकों ने साइड लेने के लिए हूटर बजाना शुरू कर दिया। किसी प्रशासनिक अधिकारी का वाहन या एंबुलेंस न होने पर डॉ. इकबाल ने पास नहीं दिया। इस पर एसयूवी सवार युवकों ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी। डॉ. इकबाल ने विरोध जताया तो एसयूवी सवार युवक उतरे और गालीगलौज करते हुए हाथापाई करने लगे। एक युवक ने पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी भी दी। इस पर आसपास के लोग जुटने लगे तो दूसरे युवक ने भी असलहा निकाल लिया। इसके बाद दोनों युवक एसयूवी में हूटर बजाते हुए भाग गए। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इंस्पेक्टर बृजेश कुमार यादव ने बताया कि वीडियो और आसपास के सीसीटीवी फटेज से एसयूवी का नंबर मिलने पर पता चला कि गुंडई करने वाले युवक तालकटोरा निवासी शशांक अवस्थी व ईशान गर्ग हैं। दोनों को गिरफ्तार करके एसयूवी, .12 बोर का तमंचा, दो कारतूस और एक नकली पिस्टल बरामद की गई है। डॉ. इकबाल की तहरीर पर शशांक अवस्थी व ईशान गर्ग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


रिक्शा चालक को भी दिखाई थी पिस्टल
स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों युवक जब भी एसयूवी लेकर निकलते हैं, लगातार हूटर बजाते हैं। साइड न मिलने पर रिक्शा चालकों से लेकर ठेला लगाने वालों से अभद्रता व गालीगलौज करते हैं। मंगलवार को भी इन लोगों ने एक रिक्शा चालक से गालीगलौज करते हुए पिस्टल दिखाकर धमकाया था। अब पता चला कि इनकी पिस्टल नकली है। हालांकि आरोपियों के पास एक तमंचा व दो कारतूस भी मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें