फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : विजय सिंह मीणा कानपुर के नए पुलिस आयुक्त, असीम अरुण ने अचानक ले लिया था वीआरएस

Fri, 14 Jan 2022 12:27 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

चुनाव आयोग से हरी झंडी के बाद देर रात शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। विजय सिंह मीणा इससे पहले लंबे समय तक वाराणसी रेंज के आईजी रह चुके हैं। पिछले वर्ष एडीजी के बैंक में प्रमोशन के बाद उन्हें वाराणसी से हटाकर विजिलेंस में एडीजी बना दिया गया था।
विज्ञापन
आईपीएस विजय सिंह मीणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजिलेंस में एडीजी और 1996 बैच के आईपीएस विजय सिंह मीणा कानपुर नगर के नए पुलिस आयुक्त होंगे। चुनाव आयोग से हरी झंडी के बाद देर रात शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। विजय सिंह मीणा इससे पहले लंबे समय तक वाराणसी रेंज के आईजी रह चुके हैं। पिछले वर्ष एडीजी के बैंक में प्रमोशन के बाद उन्हें वाराणसी से हटाकर विजिलेंस में एडीजी बना दिया गया था।

विज्ञापन


बता दें कि आठ जनवरी को कानपुर के मौजूदा पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने अचानक वीआरएस लेकर राजनीति में जाने का फैसला कर लिया था। प्रदेश सरकार ने उनका वीआरएस 15 जनवरी से स्वीकार कर लिया था। पुलिस आयुक्त कानपुर के लिए चुनाव आयोग को एडीजी राय के तीन अफसरों के पैनल भेजा गया था। जिसमें विजय सिंह मीणा के अलावा विजिलेंस में ही तैनात एडीजी एन रविंदर और भर्ती बोर्ड में तैनात आरके स्वर्णकार का नाम भी शामिल था। आयोग ने विजय सिंह मीना के नाम पर मोहर लगाई। जिसके बाद शासन ने उन्हें पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के पद पर तैनाती दे दी।

उधर, असीम अरुण वीआरएस के लिए आवेदन करते ही लंबी छुट्टी पर चले गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए संदेश जारी कर भाजपा में जाने का संकेत दिया था। असीम अरुण ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व अन्य नेताओं से भी मुलाकात की थी। असीम के कन्नौज के सदर सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ने के कयास भी लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें