फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय सेंटर से कीमती सामान चोरी, मुकदमा दर्ज

Fri, 30 Jul 2021 05:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

इसकी जानकारी जून में हुई ऑडिट के दौरान हुई। निर्माण में लगी कंपनी के अधिकारियों के निर्देश पर मैनेजर कपिल नायक ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि चोर स्टोर रुम से 168 बाथरूम शॉवर और 126 सीपी एंगिल वाल्व चोरी कर ले गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोमतीनगर के विपिन खंड स्थित जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय सेंटर से कीमती सामान चोरी हो गया है। इसकी जानकारी जून में हुई ऑडिट के दौरान हुई। निर्माण में लगी कंपनी के अधिकारियों के निर्देश पर मैनेजर कपिल नायक ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि चोर स्टोर रुम से 168 बाथरूम शॉवर और 126 सीपी एंगिल वाल्व चोरी कर ले गये हैं। गोमतीनगर प्रभारी निरीक्षक ने मालमे की गंभीरता को देखते हुए सेंटर में लगे कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक संतकबीरनगर के बखिरा निवासी कपिल नायक गोदरेज एंड वायस को मैनुफैक्चरिंग लिमिटेड में तैनात है। उनको कंपनी ने जेपीएनआईसी में बतौर मैनेजर तैनात किया है। कपिल ने बृहस्पतिवार को तहरीर दी। जिसके मुताबिक 2013 में जेपीएनआईसी का काम शालीमार कापर्स को दिया गया था। शालीमार ने 2015 में प्रोजेक्ट निर्माण मैकेनिकल इलेक्ट्रिकल एवं प्लंबरिंग का काम गोदरेज एंड वायस को मैनुफैक्चरिंग लिमिटेड बिकरौली मुंबई को दिया। कंपनी ने यहां संतकबीरनगर के रसूलपुर निवासी नीरज नायक को यहां प्रोजेक्ट में मैनेजर तैनात किया। नीरज का कंपनी से कांट्रैक्ट 31 मार्च को समाप्त हो गया। रिन्यूवल न होने के दशा में कंपनी के क्वालिटी हेड ने कपिल नायक को नीरज के स्थान पर तैनात किया।

भूमिगत पार्किंग में बनाया था अस्थायी स्टोर  

कंपनी ने प्रोजेक्ट में लगने वाले सामानों को रखने के मल्टीलेवल पार्किंग के भूमिगत तल पर अस्थायी स्टोर बनाया था। जहां पर सभी कीमती सामान रखे गये थे। वहीं कुछ सामान खुले में भी रखे गये थे। काम लगातार चल रहा था। समय-समय पर क्वालिटी हेड शिवा देसाई स्टोर की ऑडिट करने भी आते थे। 11 जून  को क्वालिटी हेड शिवा देसाई लखनऊ पहुंचे। उन्होंने स्टोर का निरीक्षण किया। दरवाजे पर वेंटिलेटर रखा था। अंदर न पहुंच पाने के कारण् वहीं से स्टोर की फोटो खींची। फोटो का मिलान पिछली बार 17 दिसंबर 2020 को हुए ऑडिट के फोटो से किया। तो स्टोर से बाथरूम शॉवर और कार्टन गायब मिले। 

विज्ञापन


स्टोर में बंद था ताला, गायब हो गया सामान

क्वालिटी हेड शिवा देसाई ने इसकी पूरी जानकारी करने के लिए 16 जून को कपिल नायक को दोनों फोटो भेजे। वहीं मौका मुआइना करने को कहा। कपिल नायक जब स्टोर पहुंचे तो वहां पर ताला बंद था। वहीं ताला लगातार प्रोजेक्ट शुरू होने के समय से लगा था। कपिल ने स्टोर की फोटो ताला सहित खींचकर क्वालिटी हेड को भेज दी। कंपनी के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कपिल नायक ने गोमतीनगर थाने में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। कपिल के मुताबिक स्टोर रुम से नामी कंपनियों के 168 बाथरूम शॉवर और 126 सीपी एंगिल वाल्व चोरी हुए है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें