फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. विनीत वर्मा बने लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष, डॉ. राजेंद्र वर्मा महामंत्री

Wed, 10 Mar 2021 12:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डॉ. विनीत वर्मा व महामंत्री डॉ. राजेंद्र वर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में मंगलवार को शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी निर्वाचित हुई। इसमें गणित एवं खगोल शास्त्र के शिक्षक व निवर्तमान महामंत्री डॉ. विनीत वर्मा अध्यक्ष और दर्शनशास्त्र विभाग के डॉ. राजेंद्र वर्मा महामंत्री चुने गए। अन्य सभी पदों पर सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन पहले ही हो चुका है।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर डॉ. विनीत और भौतिक विज्ञान विभाग के डॉ. आरबी सिंह मून के बीच सीधा मुकाबला था। सुबह 10 बजे से स्टाफ क्लब में शुरू हुए मतदान में शिक्षकों में अच्छा उत्साह दिखाया। शाम चार बजे हुई मतों की गणना के बाद डॉ. विनीत कुमार वर्मा अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किए गए। उन्हें कुल 331 मतों में से 222 मत मिले, जबकि डॉ. आरबी सिंह मून को मात्र 100 मत प्राप्त हुए।

महामंत्री पद पर चार उम्मीदवारों भूगर्भ विज्ञान विभाग से डॉ. अजय कुमार आर्य, गणित विभाग से डॉ. एनवीसी शुक्ला, दर्शनशास्त्र विभाग से डॉ. राजेंद्र कुमार वर्मा और ओरिएंटल स्टडीज इन अरेबिक एंड पर्शियन विभाग के डॉ. एसएए जाफरी के बीच मुकाबला था। तीन राउंड की गिनती के बाद दर्शनशास्त्र विभाग के डॉ. राजेंद्र कुमार वर्मा 184 वोट के साथ विजयी घोषित किए गए। डॉ. एनवीसी शुक्ला 78 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जबकि डॉ. जाफरी तीसरे और डॉ. अजय आर्य चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी प्रो. राजीव मनोहर ने बताया कि नई कार्यकारिणी में उक्त के साथ उपाध्यक्ष पद पर मो. गुलाम नबी, अशोक कुमार सिंह और चंद्रसेन प्रताप सिंह रहेंगे। संयुक्त सचिव हरी नारायण प्रसाद, सेंथिल कुमार और प्रतिभा राज रहेंगे। कोषाध्यक्ष सीआर गौतम होंगे। कॉमर्स रिप्रेजेंटेटिव नागेंद्र कुमार मौर्य, लॉ रिप्रेजेंटेटिव नंदकिशोर, साइंस रिप्रेजेंटेटीव एसपी कन्नौजिया, आनंद वल्लभ जोशी और राजेश सिंह, आर्ट्स रिप्रेजेंटेटिव सत्यकेतु, मो. अरशद उल कादरी और ललित कुमार सिंह निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें