फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LU: लविवि के धूल फांकते छात्रावास करेंगे छात्रों का स्वागत, अभी तक नहीं शुरू हुआ रंगरोगन और मरम्मत का काम

Wed, 18 Jun 2025 06:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रावासों में रंग रोगन व मरम्मत का काम अभी तक नहीं शुरू हो सका है। ऐसे में नए सत्र में विद्यार्थियों का स्वागत अब गंदे छात्रावास ही करेंगे।
विज्ञापन
मरम्मत न होने से छात्रावास में मेस बुरी स्थिति में है। वहीं, गंदगी फैली हुई है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रावास इन दिनों धूल फांक रहे हैं। हर वर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश में छात्र-छात्राएं छात्रावास खाली कर देते हैं। फिर इनके रंग-रोगन और मरम्मत का काम शुरू होता है। हालांकि, इस बार अभी तक ऐसा नहीं हो सका है।

विज्ञापन


लविवि में कुल 18 छात्रावास हैं। इनमें से नौ छात्रों व नौ छात्राओं के लिए हैं। इन छात्रावासों में करीब तीन हजार छात्र-छात्राओं के आवास की सुविधा है। गर्मी की छुट्टियों में सभी विद्यार्थी घर जा चुके हैं, जिससे छात्रावास बंद पड़े हैं। हर बार गर्मियों की छुट्टी के बाद छात्रावास रंगे पुते और संवरे हुए मिलते हैं। हालांकि, इस बार कला एवं शिल्प महाविद्यालय का रणबीर सिंह छात्रावास अब भी बदहाल पड़ा हुआ है।

ये भी पढ़े- UP: तीन हजार का धर्मांतरण, अब तक 1000 लोगों की घर वापसी, मिशनरियों के निशाने पर थारू जनजाति
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शिष्टाचार भेंट की


यहां गंदगी का अंबार है। मेस में लगा वॉश बेसिन और मेजें टूटी पड़ी हैं। लंबे अवकाश के बाद भी मरम्मत का काम शुरू नहीं कराया जा सका है। ऐसे में विद्यार्थियों का स्वागत अब गंदे छात्रावास ही करेंगे। इस संबंध में चीफ प्रोवोस्ट प्रो. अनूप कुमार सिंह ने बताया कि महाविद्यालय की ओर से अभी मरम्मत आदि के संबंध में जानकारी नहीं दी गई है। अगर वहां सुधार की जरूरत है तो इसे दिखवाया जाएगा। विवि छात्रों को बेहतर आवास की सुविधा देने के लिए प्रतिवद्ध है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें