फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटीः कुलपति को बंधक बनाने वाले 11 छात्र SUSPEND

Fri, 04 Aug 2017 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार रात प्रदर्शन करने और कुलपति को बंधक बनाने के आरोपी 11 छात्रों को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन के दौरान इनका परिसर तथा छात्रावासों में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


इन छात्रों को तीन दिन में जवाब देना है। ऐसा न करने पर इन्हें निष्कासित कर दिया जाएगा।   प्रदर्शन में शामिल देवरिया के प्रभात स‌िंह सिंह का निलंबन पहले से चल रहा है। लविवि में हॉस्टल आवंटन संबंधी सूचना समय से न देने से बदइंतजामी हो गई है।

विवि ने बिना बताए आवंटन के नियमों में बदलाव कर दिया है। इससे 50 फीसदी से कम नंबर वाले छात्रों को हॉस्टल आवंटित नहीं किया जा रहा। विवि ने मरम्मत की बात कहते हुए आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास आवंटित करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन


छात्रावास की सीटों की संख्या भी घोषित नहीं की है। इसी मुद्दे पर मंगलवार को छात्रों ने उपद्रव किया था। प्रदर्शन शाम छह बजे से देर रात साढ़े 12 बजे तक चला था। पुलिस के लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ था।
विज्ञापन

देखें, इनका हुआ निलंबन 

डेमो - फोटो : demo pic
इनका हुआ निलंबन 
-विनय सिंह पुत्र राजेश बहादुर सिंह, निवासी ग्राम प्रेमचक पोस्ट बिजेमऊ रायबरेली, एलएलबी थ्री इयर, फर्स्ट सेमेस्टर
- आशीष मिश्रा पुत्र परमानंद मिश्रा, ग्राम व पोस्ट कादीपुर, सुल्तानपुर, एलएलबी थ्री त्रिवर्षीय फर्स्ट सेमेस्टर
- विपुल बालियान पुत्र किरन पाल सिंह, योगा, निवासी ग्राम व पोस्ट भोषा तहसील जनसाथ जिला मुजफ्फरनगर
-अवकाश सिंह पुत्र जय शंकर सिंह निवासी ग्राम गोवधर्नपुर पोस्ट डोरा परबडोरा, अमेठी
-अवनीश सिंह- बीए द्वितीय वर्ष
- सुधांशु सिंह-बीए द्वितीय वर्ष
-महेंद्र यादव- बीए तृतीय वर्ष
- अभिनेष जायसवाल- बीए द्वितीय वर्ष
- मनीष सिंह- एमए एआईएच
- आशुतोष सिंह- एमए द्वितीय वर्ष, समाज कार्य
- पूजा शुक्ला पुत्री राकेश कुमार शुक्ला, एमए दर्शन शास्त्र
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें