फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमजेएमसी टॉपर आफरीन को अमर उजाला ने दिया गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय का 58वां दीक्षांत समारोह रविवार को कला संकाय प्रांगण में शुरू हुआ। समारोह में एमजेएमसी में टॉप करने वाली आफरीन सिद्दीकी को अमर उजाला के नवोन्मेषक स्व. अतुल माहेश्वरी की स्मृति में गोल्ड मेडल दिया गया।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह की खास बात यह है कि इस बार इसे इंटरनेट के माध्यम से लाइव देखा जा सकता है। इसके लिए विवि ने एक विशेष लिंक दिया है। एलयू के कंप्यूटर साइंस विभाग के डॉ. पुनीत मिश्रा ने बताया कि original.livestream.com/lkouniv लिंक के माध्यम से दीक्षांत का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है।

मालूम हो कि 2015 के दीक्षांत में विवि ने लाइव दिखाने का प्रयास किया था, लेकिन इंटरनेट की धीमी गति के चलते वह बीच में रुक गया था।
विज्ञापन

ये हैं पदक के दावेदार

फिर ऐसी समस्या न आए इसलिए विवि ने अलग से इंटरनेट कनेक्शन की व्यवस्था की है। दीक्षांत समारोह में मंच से कुल 41 मेधावियों को मेडल दिया जाना है।

इस बार सर्वाधिक 12 मेडल की हकदार एमएससी की सामिया अहमद हैं। इसके अलावा एमए एआईएच के अरुण कुमार ने नौ, एमएससी फिजिक्स के अजेंद्र सिंह ने सात मेडल पर कब्जा किया।

डॉ. प्रतीक्षा श्रीवास्तव, डॉ. अखिलेश कुमार यादव, डॉ. कालीचरण स्नेही, डॉ. अनुज कुमार मिश्रा, डॉ. आशा गुप्ता, डॉ. हनुमान जी, अर्जित कुमार, सिद्धार्थ सिंह, सामिया अहमद, अरुण कुमार , अजेंद्र सिंह, अंबिका मेहरोत्रा, अल्पिका त्रिपाठी, ऊर्बी घोष, आयुषी कपूर, हर्षित कुमार श्रीवास्तव, इंद्रजीत कुमार सिंह, कोमल सिंह, प्रियंका अग्रवाल, स्तुति सक्सेना, शुभम सिंह, आफरीन सिद्दीकी, प्रज्ञा सिंह, शिवांगी सिंह, डॉ. हुमा जावेद सब्जपोश और डॉ. सुशील सिंह चौहान को पदक म‌िलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें