फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: डॉलर कमाने के फेर में रियल एस्टेट फर्म के दो संचालकों ने गवाएं 2.6 करोड़, इस तरह फंसे जाल में

Thu, 19 Jun 2025 05:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में रियल एस्टेट फर्म के संचालकों ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर डॉलर कमाने के फेर में करोड़ों रुपये गंवा दिए। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीर नगर के बरई पार बधौली निवासी जालसाज अंगद चौहान ने रियल एस्टेट फर्म संचालक विजय बहादुर व उनके साझेदार को क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर डॉलर कमाने का झांसा दिया फिर उनसे 2.6 करोड़ की ठगी कर ली। पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


विजय के मुताबिक, जनवरी 2023 में उन्हें व्हाट्सएप पर मेसेज आया। मेसेज के जरिये अंगद ने उन्हें बिग विजन सर्विस कंपनी की योजना के बारे में बताया । उसने कहा कि कंपनी लखनऊ बेस्ड है, जो क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराती है। बदले में हर माह तीन प्रतिशत डॉलर में मुनाफा देती है। अंगद ने कहा कि कंपनी एनफटीजेड स्पेस बिट क्वाइन लांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - यूपी में आ गया मानसून... इन जिलों में झमाझम बरसेंगे मेघ; गरज-चमक संग वज्रपात का भी अलर्ट
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दुधमुंहे बच्चे का सहारा लेकर महिला से किया दुष्कर्म... पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, दीवान भी घायल
विज्ञापन


झांसे में आए विजय ने साझेदार विनय को कंपनी की योजना के बारे में भी बताया फिर दोनों ने अंगद के जरिये कंपनी में जनवरी 2023 से दिसंबर 2024 तक टुकड़ो में 2.6 करोड़ निवेश कर दिए। इसमें कुछ रकम पीड़ित विजय ने आरोपी को लखनऊ में दी।

आरोपी ने उनसे कहा कि वह निवेश की गई रकम और मुनाफे के रुपये एनफटीजेड मोबाइल एप में देख सकते हैं। विजय का आरोप है मुनाफा दिखने पर जब उन्होंने रकम निकलानी चाही तो उन्हें व साझेदार को एप और कंपनी से निकाल दिया गया। इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव के मुताबिक, केस दर्ज कर कंपनी और एप के बारे में जांच की जा रही है ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें