गोमती नगर के विभूति खंड में स्थित सहारा बाजार की लीज निरस्त होने पर एलडीए की ओर से बुधवार को कब्जा खाली कराने की नोटिस जारी होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह से ही दुकानदारों ने दुकानें खाली करना शुरू कर दिया है। एलडीए प्रवर्तन की टीम ने मुनादी कराई, इसके बाद से यहां हड़कंप मचा हुआ है। वहीं कुछ दुकानदार कोर्ट भी जाने की तैयारी में हैं।