लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों को लेकर हो रही असुविधा के दो मामले सामने आए हैं। यात्री का बैग टूट गया तो 9000 के बैग के बदले 1500 में मामला सेटल करने की बात कही गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
इंडिगो की फ्लाइट 6ई-264 से मुंबई से लखनऊ पहुंचे आलोक सिंह का चेकइन ट्रॉली बैग कन्वेयर बेल्ट पर टूटा मिला। आलोक का दावा है कि उनका बैग 9000 रुपये का था। आरोप है कि एयरलाइन ने क्षतिपूर्ति के में 1500 रुपये लेकर मामला रफा-दफा करने के लिए कहा।
विज्ञापन
मामला अमौसी एयरपोर्ट का है। आलोक सिंह ने पूरे मामले की शिकायत एक्स पोस्ट के जरिये डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) व एयरपोर्ट अथॉरिटी से की है। इंडिगो प्रबंधन ने इस पर खेद जताते हुए मामले की जांच की बात कही है।
यात्री पहुंच गया, बैग रह गया लखनऊ: लखनऊ से वाया दिल्ली कुवैत पहुंचे अरविंद यादव ने बताया कि वह कुवैत पहुंच गए। उनका चेकइन बैगेज अमौसी एयरपोर्ट से लोड ही नहीं किया गया।