गठित समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष, सीडीओ उपाध्यक्ष और डीआईओएस, डीडीओ, प्राचार्य डायट, सीएमओ, बीएसए, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, डीएसओ, एसडीएम, कोर्स-कोऑडिनेटर और जिलाधिकारी की ओर से नामित गैर सरकारी व्यक्ति सदस्य होंगे।
प्रदेश सरकार ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समिति के गठन के लिए शासनादेश जारी कर दिया है। विशेष सचिव समाज कल्याण रजनीश चंद्र ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्रों की सहायता के लिए जिला स्तर पर वर्चुअल और ऑफ लाइन कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए संबंधित जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स गठित होगी। यह टास्क फोर्स राज्य सरकार के अधिकारियों, अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारी और एक पूर्णकालिक शिक्षकों की सहायता से कक्षाओं का रोस्टर तैयार करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गठित समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष, सीडीओ उपाध्यक्ष और डीआईओएस, डीडीओ, प्राचार्य डायट, सीएमओ, बीएसए, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, डीएसओ, एसडीएम, कोर्स-कोऑडिनेटर और जिलाधिकारी की ओर से नामित गैर सरकारी व्यक्ति सदस्य होंगे। जला समाज कल्याण अधिकारी सदस्य सचिव होगे।