फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर को बोनट पर टांग एसयूवी दौड़ाने वाला गिरफ्तार

Tue, 17 Aug 2021 11:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ में मुंशीपुलिया चौराहे पर सिद्दीकी प्लाजा के पास गत शनिवार को खतरनाक तरीके से एसयूवी चलाने व रोके जाने पर ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर को बोनट पर टांग कर 200 मीटर गाड़ी दौड़ाने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में मुंशीपुलिया चौराहे पर सिद्दीकी प्लाजा के पास गत शनिवार को खतरनाक तरीके से एसयूवी चलाने व रोके जाने पर ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर को बोनट पर टांग कर 200 मीटर गाड़ी दौड़ाने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पीड़ित टीएसआई ने इंदिरानगर थाने में युवक पर हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी को मंगलवार सुबह पिकनिक स्पॉट रोड से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक इंदिरानगर डॉ. रामफल के मुताबिक मंगलवार को पुलिस टीम अरविंदो पार्क और पिकनिक स्पॉट रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार बोलेरो आती दिखी। पुलिस टीम ने घेरकर बोलेरो को रोक लिया। उसका नंबर मिलान किया तो पता चला कि यह वही गाड़ी है, जिसकी बोनट पर शनिवार को टीएसआई मुरारी लाल यादव को चालक ने टांगकर 200 मीटर तक दौड़ाया था। पुलिस ने चालक को दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक गाड़ी हरिहर नगर निवासी राना अमर सिंह की है। उन्होंने चांदन फरीदीनगर निवासी अभिषेक वर्मा उर्फ अंशु को चालक रखा था। उसने ही वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने अंशु को वाहन सहित पकड़ कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें