यात्रियों को अब तक लखनऊ से प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार व रविवार की शाम 7:35 बजे सिंगापुर की उड़ान की सुविधा मिलती थी। इससे लगभग पांच घंटे में यात्री सिंगापुर का सफर तय करते थे। अब यात्रियों को सिंगापुर जाने के लिए पहले दिल्ली का सफर तय करना होगा। इसके बाद सिंगापुर की फ्लाइट पकड़ सकेंगे।
उड़ान की जारी समय-सारिणी
अमौसी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट ने एक जुलाई से उड़ान की समय-सारिणी जारी कर दी हैं। इनमें 52 घरेलू एवं 10 इंटरनेशनल उड़ानें शामिल हैं। ओएसडी संजय नारायन ने बताया कि उड़ान की जो पूर्व में समय-सारिणी थी वही है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है, हालांकि उड़ानों के नंबर बदले गए हैं।