एक वर्ष पहले शहर में तीरंदाजी के प्रोत्साहन के लिए 1090 चौराहे पर एलडीए आर्चरी अकादमी शुरू हुई। कुछ ही समय के बाद रेंज में खेल विभाग की ओर से अक्तूबर माह से सहायक प्रशिक्षक विकास पांडेय को तैनात किया गया। धीरे-धीरे करके यहां प्रशिक्षण ने जोर पकड़ा। आज यहां पर तकरीबन 15 से 20 खिलाड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं। इनकी उम्र सात से 15 वर्ष के बीच है। अभी प्रशिक्षुओं की संख्या कम है, लेकिन राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी के आयोजन के बाद सेंटर की लोकप्रियता में इजाफा होना तय है।