फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से दिल्ली: एक्सप्रेस वे के अलावा एक और राजमार्ग होगा शुरू, वायापुर सीतापुर खुलेगा नया रास्ता

Mon, 27 Nov 2023 08:13 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

एनएच-30 का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा है। वर्ष 2010 में इस सड़क को फोरलेन करने का ठेका दिया गया था, मगर कॉन्ट्रैक्ट लेने वाली फर्म दिवालिया घोषित हो गई।
विज्ञापन
एनएच-30 का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवध और पूर्वांचल के लोगों को दिल्ली जाने के लिए अब एक नया रास्ता खुलने जा रहा है। अब एक्सप्रेस वे पर निर्भरता कम हो जाएगी। यह नया मार्ग सीतापुर होते हुए है। 
विज्ञापन


सीतापुर होते हुए लखनऊ से दिल्ली (एनएच-30) तक अप्रैल से वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। सीतापुर में अधूरे पड़े पुलों के निर्माण के लिए नए सिरे से टेंडर मांगे गए हैं। इतना ही नहीं हेमपुरा रेलवे क्रॉसिंग पर भी फ्लाईओवर निर्माण में तेजी आ गई है, क्योंकि डिजाइन को लेकर रेलवे की आपत्तियों को दूर कर दिया गया है।

एनएच-30 का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा है। वर्ष 2010 में इस सड़क को फोरलेन करने का ठेका दिया गया था, मगर कॉन्ट्रैक्ट लेने वाली फर्म दिवालिया घोषित हो गई। इसके बाद दूसरी फर्म को काम दिया गया, लेकिन वह भी कई पुलों का निर्माण पूरा नहीं कर सकी। 
विज्ञापन


सीतापुर में गर्रा, पिराई और सरायं नदी पर निर्माणाधीन पुल और सीतापुर बाईपास पर अंडरपास के लिए टेंडर मांगे गए हैं। इसके अलावा सीतापुर में ही नवीन चौक पर होने वाले काम के लिए टेंडर किए जा रहे हैं। इन कामों के पूरा होते ही लखनऊ और दिल्ली के बीच का सफर अपेक्षाकृत कम समय में तय हो सकेगा। एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी संजीव शर्मा ने बताया कि 31 मार्च तक ये सभी काम हम पूरे कर लेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें