फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: मूर्ति विसर्जन और दशहरा पर बदली रहेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, जानिए किन रूटों से ना निकलें आज

Wed, 25 Oct 2023 06:10 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

अयोध्या से आने वाली रोडवेज बसें जो कैसरबाग जाती हैं उनको कमता तिराहे से गोमतीनगर की तरफ मोड़ दिया जाएगा। यहां से बसें समतामूलक, गांधी सेतु, पीएनटी, संकल्प वाटिका, चिरैयाझील, क्लार्क अवध के पीछे से सीडीआरआई होते हुए कैसरबाग आ-जा सकेंगी।
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन (प्रतीकात्मक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्गा प्रतिमा शोभा यात्रा और मूर्ति विसर्जन को लेकर बुधवार को शहर में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। बदलाव मंगलवार सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा। वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस व स्कूली वाहन इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस निकलवाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन


कैसरबाग : इधर से जाएं
- अयोध्या से आने वाली रोडवेज बसें जो कैसरबाग जाती हैं उनको कमता तिराहे से गोमतीनगर की तरफ मोड़ दिया जाएगा। यहां से बसें समतामूलक, गांधी सेतु, पीएनटी, संकल्प वाटिका, चिरैयाझील, क्लार्क अवध के पीछे से सीडीआरआई होते हुए कैसरबाग आ-जा सकेंगी।
- सीतापुर रोड से कैसरबाग आने वाली रोडवेज सिटी बसें मड़ियांव, पुरनिया, डालीगंज रेलवे क्राॅसिंग, पक्का पुल, शाहमीना, डालीगंज पुल, सीडीआरआई होते हुए कैसरबाग जाएंगी। वापसी में बलरामपुर ढाल, शहीद स्मारक होकर लौटेंगी।
विज्ञापन


इधर से नहीं जा सकेंगे
- चौक, शाहमीना तिराहा, डालीगंज पुल, कैसरबाग की ओर से आने वाले वाहन क्लार्क अवध तिराहे से सीधे सुभाष चौराहा होकर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन क्लार्क अवध तिराहे से चिरैयाझील, सहारागंज या संकल्प वाटिका होकर जा सकेंगे।

डालीगंज पुल : ऐसी रहेगी व्यवस्था
- गोमती नदी पुल पार कर वाहन डालीगंज पुल या आईटी चौराहे की ओर जा सकेंगे।
- डालीगंज पुल इक्का तांगा स्टैंड से वाहन गोमती नदी बंधा होकर झूलेलाल पार्क की ओर नहीं जा सकेंगे।

परिवर्तन चौक
- टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा से मकबरा रोड की ओर से वाहन परिवर्तन चौक की ओर नहीं नहीं जा सकेंगे। यह यातायात कैसरबाग बस अड्डा या सीडीआरआई तिराहा, क्लार्क अवध, चिरैयाझील होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

निरालानगर-सुभाष चौराहा
- निरालानगर की ओर से आने वाला यातायात आईटी चौराहा से विश्वविद्यालय मार्ग, हनुमान सेतु होते हुए सुभाष चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात आईटी चौराहा से बाएं या दाएं मुड़़कर समथर पेट्रोल पंप होते हुए निशातगंज, डालीगंज पुल से अपने गंतव्य को जा सकेगा।

हजरतगंज-आईटी चौराहा
- हजरतगंज चौराहा एवं परिवर्तन चौक की ओर से आने वाला यातायात सुभाष चौराहा से हनुमान सेतु होकर आईटी चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा।यह यातायात मकबरा रोड, टेलीफोन एक्सचेंज, सीडीआरआई, डालीगंज पुल या क्लार्क अवध, चिरैयाझील से होकर जा सकेगा।
विज्ञापन


हनुमान सेतु-झूलेलाल पार्क
- हनुमान सेतु नदवा बंधा तिराहे से नदवा बंधा रोड झूलेलाल पार्क की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- यह यातायात आईटी चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

हीवेट रोड
- महाराणा प्रताप चौराहे से हीवेट रोड़ बंगाली क्लब की ओर कोई भी यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात बर्लिंग्टन चौराहा या बांसमंडी चौराहा होकर जा सकेगा।



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें