फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : हारी हुई सीटों पर जीत की राह निकालने में जुटी सरकार, सीएम योगी ने संभाली कमान, जन-संवाद से शुरुआत

Mon, 31 Jul 2023 04:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा, बसपा और कांग्रेस के कब्जे वाली 14 लोकसभा सीटों पर वहां की समस्याओं के समाधान और विकास कार्य के जरिये जमीन तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला पंचायत अध्यक्ष और निकाय प्रमुखों के साथ संवाद कर समस्याएं और क्षेत्र की आवश्यकताएं जानने का सिलसिला शुरू किया है।
विज्ञापन
cm yogi file pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सरकार हारी हुई 14 लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 में जीत की राह बनाने में जुट गई है। सपा, बसपा और कांग्रेस के कब्जे वाली 14 लोकसभा सीटों पर वहां की समस्याओं के समाधान और विकास कार्य के जरिये जमीन तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला पंचायत अध्यक्ष और निकाय प्रमुखों के साथ संवाद कर समस्याएं और क्षेत्र की आवश्यकताएं जानने का सिलसिला शुरू किया है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा गठबंधन को 64, बसपा को 10, सपा को पांच और कांग्रेस को एक सीट मिली थी। गत वर्ष हुए उप चुनाव में भाजपा ने सपा के कब्जे वाली रामपुर और आजमगढ़ सीट जीत ली है। अब मैनपुरी, संभल, मुरादाबाद में सपा का कब्जा है। भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। एक ओर पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों, नगर पंचायत एवं नगर पालिका अध्यक्ष और महापौर को चुनावी जिम्मेदारी देने की तैयारी की है। वहीं सरकार के स्तर से भी इन सीटों पर योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है।

सीएम योगी इन सीटों से जुड़े भाजपा के विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्ष और निकाय प्रमुखों से संवाद कर रहे हैं। शनिवार को अंबेडकर नगर के जिला पंचायत अध्यक्ष साधु वर्मा से बात की। उनसे अंबेडकर नगर में चुनावी स्थिति पर चर्चा के साथ ही वहां की समस्याएं और आवश्यकताएं जानी।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि चुनाव जीत के लिए वहां जिस भी तरह के विकास कार्य की आवश्यकता है वह सरकार अवश्य कराए जाएंगे। जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक सीएम योगी आगामी दिनों में इन सीटों का दौरा भी करेंगे। वहां पर समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। फीडबैक के आधार पर वहां विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें