फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : तीन सरकारों में लगातार अहम भूमिका में रहे आईएएस नवनीत सहगल आज होंगे रिटायर

Mon, 31 Jul 2023 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सीएम अखिलेश यादव के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में से एक रहे नवनीत सहगल के पास सूचना विभाग के अलावा यूपीडा की भी जिम्मेदारी रही। यूपीडा के सीईओ रहते उन्होंने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन
नवनीत सहगल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा, सपा और भाजपा सरकार में अहम भूमिका में रहे आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल करीब 35 वर्ष लंबी प्रशासनिक सेवा पूरी कर सोमवार को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। पिछले 11 माह से वह अपेक्षाकृत कम महत्व के अपर मुख्य सचिव, खेल के पद पर तैनात थे। यूपीडा के एसीईओ व 2010 बैच के आईएएस शिरीश चंद्र वर्मा भी सोमवार को रिटायर होंगे।

विज्ञापन


1988 बैच के आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल बसपा सरकार में मुख्यमंत्री मायावती के सचिव रहे। तब पंचम तल पर वे सबसे प्रभावशाली अधिकारियों में से एक माने जाते थे। हालांकि, वर्ष 2012 में सपा सरकार बनने पर उन्हें हटाकर प्रतीक्षा में डाल दिया गया। लेकिन, कुछ समय बाद ही उन्हें दोबारा तैनाती दे दी गई। दो वर्ष ही पूरे हुए थे वह 2014 में मुख्य धारा में लौटे और प्रमुख सचिव सूचना बना दिए गए। तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में से वह एक रहे। उनके पास सूचना विभाग के अलावा यूपीडा की भी जिम्मेदारी रही। यूपीडा के सीईओ रहते उन्होंने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण की जिम्मेदारी संभाली।

योगी-1 सरकार में भी उन्हें सूचना जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी मिली, लेकिन योगी सरकार-2 के गठन के कुछ समय बाद ही उनके समीकरण बिगड़ने लगे। उन्हें 31 अगस्त 2022 को खेल विभाग में भेज दिया गया। हालांकि, उन्होंने खेल विभाग में भी कई महत्वपूर्ण काम किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें