फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: बोगस फर्म बनाकर की 12.58 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी, आलमबाग थाने में व्यापारी के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 17 Nov 2025 09:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

जांच में सामने आया है कि व्यापारी ने दो फर्मों में अपना व्यापार दिखाते हुए 12 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी की। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएसटी विभाग में वरिष्ठ सहायक विकास वर्मा ने व्यापारी पर फर्जी फर्म बनाकर 12.58 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने आलमबाग थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


विकास वर्मा ने बताया कि 24 सितंबर को व्यापारी अमोद बाबू ने फर्म कृष्णा इंटरप्राइजेज का संचालन आलमबाग में दिखाते हुए जीएसटी कार्यालय में पंजीकरण कराया था। उस समय जो बिजली बिल लगाया, वह जांच में फर्जी निकला। अधिकारी ने निरीक्षण किया तो मौके पर फर्म का संचालन नहीं मिला।

ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में पलट गया हवाओं का रुख, अगले कुछ दिनों तक शीतलहर से मिलेगी राहत; कानपुर रहा सबसे ठंडा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दिल्ली ब्लास्ट: आरोपी डॉ. शाहीन का पंजीकरण किया गया रद्द, पूरी जिंदगी नहीं कर सकेंगी मेडिकल प्रैक्टिस


विकास ने बताया कि जीएसटी पोर्टल पर देखने पर पता चला कि अमोद ने दो फर्मों से अपना व्यापार दिखाते हुए 12.58 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की। इंस्पेक्टर सुभाष सरोज के मुताबिक जीएसटी विभाग से व्यापारी के दस्तावेज मांगे गए हैं। तफ्तीश चल रही है। साक्ष्य संकलन होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें