फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: दिवाली पर कुछ देर के लिए खुलेगा स्टॉक मार्केट, बदले हुए समय से चलेगी मेट्रो, जानिए अस्पतालों की टाइमिंग

Sun, 19 Oct 2025 09:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

दीपावली की स्टॉक मार्केट में छुट्टी मंगलवार को है। ऐसे में स्टॉक मार्केट मंगलवार को एक घंटे के लिए खोली जाएगी। मंगलवा दोपहर 1ः45 बजे से लेकर दोपहर 2ः45 बजे तक स्टॉक की खरीदारी-बिकवाली व ट्रेडिंग की जा सकती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : STOCK MARKET
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टॉक मार्केट में मंगलवार को छुट्टी रहेगी लेकिन मार्केट एक घंटे के लिए मुहूर्त पर खुलेगी। मुहूर्त ट्रेडिंग एक घंटे का होगा। इसमें स्टॉक खरीदे व बेचे जाएंगे। साथ ही ट्रेडिंग भी की जाएगी। दरअसल, स्टॉक मार्केट हफ्ते में पांच दिन खुलती है। शनिवार व रविवार को छुट्टी रहती है। प्रतिवर्ष दीपावली के अवसर पर मुहूर्त ट्रेडिंग की जाती है। इस बार दीपावली की स्टॉक मार्केट में छुट्टी मंगलवार को है। ऐसे में स्टॉक मार्केट मंगलवार को एक घंटे के लिए खोली जाएगी। मंगलवा दोपहर 1ः45 बजे से लेकर दोपहर 2ः45 बजे तक स्टॉक की खरीदारी-बिकवाली व ट्रेडिंग की जा सकती है। इस दौरान अकेले लखनऊ में सात से आठ सौ करोड़ रुपये की ट्रेडिंग, खरीदारी बिकवाली की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन


आज शाम सात बजे तक ही चलेंगी मेट्रो
दीपावली का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। ऐसे में मेट्रो की सेवाओं की समयसारिणी में बदलाव किया गया है। मेट्रो के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि 20 अक्तूबर को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक ही मेट्रो का संचालन किया जाएगा। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय अमौसी मेट्रो स्टेशन व मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशनों से ट्रेन सेवाएं सुबह छह बजे व शाम सात बजे अंतिम ट्रेनें रवाना होगी। समय में बदलाव केवल सोमवार के लिए रहेगा। मंगलवार से पुनः मेट्रो सेवाएं सुबह छह बजे से रात साढ़े दस बजे तक उपलब्ध रहेंगी।

ये भी पढ़ें -  अयोध्या में लगातार नौंवी बार दीपोत्सव का आयोजन, तस्वीरों में देखें भव्य रामनगरी की निराली छटा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले: रामभक्तों के लहू से लथपथ हुई नगरी आज दीपों के सागर में नहा रही है, गिनीज बुक से मिले दो रिकॉर्ड


बर्न यूनिट से लेकर इमरजेंसी और आईसीयू तक की व्यवस्था पुख्ता
दिवाली में किसी भी आपातस्थिति से निपटने के लिए अस्पताल पूरी तरह से तैयार हैं। बर्न यूनिट व इमरजेंसी में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। इमरजेंसी में जरूरी दवाओं का स्टॉक भी जुटा लिया गया है। आईसीयू से लेकर दूसरे वार्ड में बेड आरक्षित हैं। डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ की टीमें बना दी गई हैं। अस्पतालों ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, ताकि असुविधा होने पर लोग फोन पर मदद ले सकें।

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में चार बेड आरक्षित किए गए हैं। ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस डॉ. प्रेमराज सिंह ने बताया कि दिवाली में पटाखे से जख्मी लोगों को इलाज कराने के इंतजाम किए गए हैं। प्लास्टिक सर्जरी एंड बर्न यूनिट के विशेषज्ञ डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। नेत्र, हड्डी व त्वचा रोग विशेषज्ञ भी मुस्तैद रखे गए हैं।

बलरामपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि 50 बेड आरक्षित किए गए हैं। इसमें इमरजेंसी, सर्जरी, आईसीयू समेत दूसरे विभाग के बेड शामिल हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है। लोकबंधु अस्पताल के सीएमएस डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। सिविल अस्पताल में 20 बेड आरक्षित किए गए हैं। लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। प्रवक्ता डॉ. भुवन चंद्र तिवारी ने बताया कि दिवाली में अनहोनी से निपटने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। बीकेटी के राम सागर मिश्र चिकित्सालय में 20 बेड आरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन

यहां करें संपर्क

सीएमओ कंट्रोल रूम : 05222622080
केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर : 9453004209

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि सभी अस्पतालों, सीएचसी व पीएचसी में दीवाली के चलते विशेष इंतजाम किए गए हैं। इमरजेंसी में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया गया है। दवाओं समेत अन्य जरूरी चीजों के मुहैया करा दी गईं। ताकि घायलों व पटाखों से झुलसे लोगों को त्वरित इलाज मुहैया कराया जा सके।

एंबुलेंस 24 घंटे उपलब्ध: 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं भी अलर्ट की गई हैं। एक कॉल पर वह 24 घंटे उपलब्घ रहेंगी। एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआईआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रेसीडेंट टीवीएसके रेड्डी ने बताया कि दिवाली पर 108 सेवा की सभी एंबुलेंस तैयार हैं। सभी एंबुलेंस में आवश्यक दवाएं मुहैया कराई गई हैं। ये विशेष रूप से चिह्नित किए गए विशेष स्थानों, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों व थानों के नजदीक मौजूद रहेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें