सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा विधायक की गाड़ी से कुचलने से लखीमपुर खीरी में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बुलंदशहर में दो नाबालिग बच्चियां अगवा की गई तो लखनऊ में बदमाशों ने उत्पात मचाया। कार सवारों पर बमबाजी और फायरिंग की। पुलिस.प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। हर तरफ दूनी रफ्तार से अपराधी तत्व अपना आतंक फैला रहे हैं। भाजपाइयों द्वारा सत्ता के डबल इंजन की गाड़ी से लोगों को रौंद रही है।
विज्ञापन
जारी बयान में सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा विधायक की गाड़ी से कुचलने से लखीमपुर खीरी में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बुलंदशहर में दो नाबालिग बच्चियां अगवा की गई तो लखनऊ में बदमाशों ने उत्पात मचाया। कार सवारों पर बमबाजी और फायरिंग की। पुलिस.प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा। इसी तरह अन्य जिलो में भी लगातार अपराध हो रहा है। लोकतंत्र की बड़ी.बड़ी बातें करने वाले भाजपाइयों के राज में पत्रकार सर्वाधिक उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं। बलिया के बाद अयोध्या के बीकापुर में सत्ता संरक्षित दबंगों ने पत्रकारोंपर हमला किया है। भाजपा राज में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर निर्मम प्रहार हो रहा है।
सहायक शिक्षक भर्ती अभ्यार्थियों ने की मुलाकात
सपा अध्यक्ष से सोमवार को सहायक शिक्षक भर्ती में 6800 चयनित अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उनका कहना था कि वे साल से मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में अमरेंद्र सिंह पटेल, अवनीश यादव, वीरेंद्र कुमार, वैशाली गौतम, नवनीत कुमार और गंगाराम यादव आइद शामिल थे। इसी तरह स्वास्थ्य कर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंटकर उन्हें अचानक नौकरी से हटाए जाने की जानकारी दी।