फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : बांदा और देवरिया जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, अखिलेश यादव ने निर्देश जारी किए

Sun, 24 Apr 2022 08:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि  27 अप्रैल को पार्टी का 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जिला बांदा जायेगा। यहां केपूर्व विधायक बृजेश प्रजापति के मकान को सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन ने अवैध बता दिया है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विभिन्न मामलों के मद्देनजर सपा का प्रतिनिधिमंडल बांदा और देवरिया जिले में जाएगा। इस बाबत पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि  27 अप्रैल को पार्टी का 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जिला बांदा जायेगा। यहां केपूर्व विधायक बृजेश प्रजापति के मकान को सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन ने अवैध बता दिया है। उस पर ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। प्रतिनिधिमंल वहां जाकर इसकी जांच करेगा। प्रतिनिधिमंडल में सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद , पूर्व सांसद राजाराम पाल, विधायक विशम्भर सिंह यादव,विधायक अनिल कुमार प्रधान एवं जिलाध्यक्ष बांदा विजय करन यादव शामिल हैं।
विज्ञापन


दूसरा प्रतिनिधिमंडल जिला देवरिया जायेगा। सपा मुख्य प्रवक्ता के मुताबिक यहां चुनाव के बाद भाजपा विधायक के कहने पर सपा के 8 कार्यकर्ताओं के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज करवाकर इनाम घोषित करा दिया गया है। जिसकी जांच एवं पीड़ित परिवार से मिलने के लिए प्रतिनिधिमंडल जनपद देवरिया जायेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व  नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी,  पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी,  विधायक संग्राम यादव, पूर्व सांसद कनकलता सिंह, पूर्व सांसद रमा शंकर राजभर,  पूर्व एमएलसी राम अवध यादव, राष्ट्रीय सचिव ओपी यादव एवं जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव जिलाध्यक्ष शामिल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें