राजधानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर विमान में बम होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। हालांकि, जांच में सूचना फर्जी निकली और विमान को उड़ान के लिए मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन
सीसीएसआई एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि 19 अक्टूबर 2024 को लखनऊ से किशनगढ़ जाने वाली स्टार एअर की उड़ान संख्या S5 223 में बम होने की धमकी मिली। खतरे का आकलन करने के लिए सीसीएसआई एयरपोर्ट की बॉम्ब खतरा आकलन समिति बुलाई गई। खतरे को 'विशिष्ट' घोषित किया गया और विमानन प्रोटोकॉल के अनुसार एयरपोर्ट पर सुरक्षा उपाय लागू किए गए।
सीआईएसएफ कर्मियों ने विमान और यात्रियों का सामान एवं यात्रियों की जांच की जिसके बाद यात्रियों को टर्मिनल 3 में ले जाया गया। जांच के बाद विमान को 16:10 बजे आगे की यात्रा के लिए मंजूरी दे दी गई।