लखनऊ। लखनऊ के सभी राजकीय आईटीआई में खाली सीटों पर दाखिले के लिए आवेदनकी अंतिम तिथि 30 अक्तूबर तय की गई है। राजकीय आईटीआई अलीगंज के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जिन्होंने आवेदन किया है, लेकिन किसी कारणवश प्रवेश नहीं ले सके हैं, उनके लिए यह प्रवेश का मौका है।
ऐसे अभ्यर्थी जनपद के किसी भी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपना प्रार्थना पत्र, ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट, रैंक पत्र और शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र लाने होंगे। माई सिटी रिपोर्टर