फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: विमान में मिली बम की सूचना, जांच में निकली फर्जी, लखनऊ से किशनगढ़ जा रही थी फ्लाइट

Sat, 19 Oct 2024 06:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ से किशनगढ़ जा रहे विमान में बम होने की सूचना फर्जी निकली। जांच के बाद विमान को उड़ान के लिए मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर विमान में बम होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। हालांकि, जांच में सूचना फर्जी निकली और विमान को उड़ान के लिए मंजूरी दे दी गई।

विज्ञापन


सीसीएसआई एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि 19 अक्टूबर 2024 को लखनऊ से किशनगढ़ जाने वाली स्टार एअर की उड़ान संख्या S5 223 में बम होने की धमकी मिली। खतरे का आकलन करने के लिए सीसीएसआई एयरपोर्ट की बॉम्ब खतरा आकलन समिति बुलाई गई। खतरे को 'विशिष्ट' घोषित किया गया और विमानन प्रोटोकॉल के अनुसार एयरपोर्ट पर सुरक्षा उपाय लागू किए गए।

ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव: सिर्फ गाजियाबाद और खैर सीट से संतुष्ट नहीं है कांग्रेस, सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने की चल रही है बात
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में नौकरी का मौका, रोजगार मेले से डेढ़ लाख युवाओं को मिल सकेगी जॉब, करना होगा रजिस्ट्रेशन


सीआईएसएफ कर्मियों ने विमान और यात्रियों का सामान एवं यात्रियों की जांच की जिसके बाद यात्रियों को टर्मिनल 3 में ले जाया गया। जांच के बाद विमान को 16:10 बजे आगे की यात्रा के लिए मंजूरी दे दी गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें