फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: सेवानिवृत आईजी को भी एसआईआर नोटिस, बारिश के कारण कम पहुंचे लोग

Tue, 03 Feb 2026 09:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

विकास भवन स्थित जिला समाज कल्याण कल्याण अधिकारी की ओर से सुनवाई के लिए 447 लोगों को नोटिस भेज कर मंगलवार बुलाया गया था, लेकिन सुबह बारिश के कारण कुल 65 लोग ही पहुंच सके। इनमें आईजी (फायर सर्विस) के पद से सेवा निवृत्त हुए इंदिरानगर निवासी 78 वर्षीय अभय शंकर भी शामिल रहे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डीडी न्यूज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसआईआर प्रक्रिया को लेकर कुछ ऐसे लोगों को भी नोटिस मिला है जिनकी गिनती विशिष्ट, जागरूक व जिम्मेदार लोगों में होती है। सुबह बारिश के कारण सभी एआरओ के पास काफी कम संख्या में लोग सुनवाई के लिए पहुंचे। इसके चलते अधिकांश स्थानों पर एआरओ सुनवाई के लिए आने वाले लोगों की बाट जोहते रहे।

विज्ञापन


विकास भवन स्थित जिला समाज कल्याण कल्याण अधिकारी की ओर से सुनवाई के लिए 447 लोगों को नोटिस भेज कर मंगलवार बुलाया गया था, लेकिन सुबह बारिश के कारण कुल 65 लोग ही पहुंच सके। इनमें आईजी (फायर सर्विस) के पद से सेवा निवृत्त हुए इंदिरानगर निवासी 78 वर्षीय अभय शंकर भी शामिल रहे। विकास भवन की लिफ्ट खराब होने के कराण उन्हें भी सीढ़ियों के सहारे तीसरी मंजिल पर चल रही सुनवाई के लिए जाना पड़ा। उन्होंने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान जो आवेदन भरा था, उसमें मतदाता पहचान पत्र तो लगाया था, लेकिन 2003 की मतदाता सूची से उसका मिलान नहीं हो पाया था। जिसकी वजह से उन्हें नोटिस मिला। अब उन्होंने जो कमियां थी सभी पूरी कर दी है।

ये भी पढ़ें - एनकाउंटर पर सीएम योगी का जवाब, अखिलेश बोले- हमारे पास पुख्ता सबूत; इकरा हसन पर विवादित टिप्पणी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दुबई में मिली महिला ने युवक को रायबरेली बुलाकर तीन साल रखा बंधक, धर्मांतरण कराया, फिर किया जबरन निकाह


इसके अलावा इंदिरानगर निवासी उद्यान विभाग में कर्मचारी बी देवेंद्र भी सुनवाई के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 में वह करीब 14 साल के थे लिहाजा उनका नाम मतदाता सूची में नहीं आ सका था। उसी वर्ष उनके पिता का निधन हो जाने के कारण उनका भी नाम मतदाता सूची में नहीं था। मां का नाम था, जिसके अभिलेख लगाए थे, लेकिन इसके बाद भी नोटिस मिले। अब शैक्षिक प्रमाणपत्र व कुछ अन्य दस्तावेज जमा किए हैं। हुसैनाबाद ट्रस्ट में नोटिस की सुनवाई कर रहे जिला कृषि अधिकारी तेगबहादुर सिंह ने भी मंगलवार करीब 300 लोगों को सुनवाई के लिए बुलाया था, लेकिन वहां भी कम ही लोग बारिश के कारण पहुंचे। जिले के अन्य स्थानों पर चन रही सुनवाई की भी कमोवेश यही स्थिति रही।

विज्ञापन

नोटिस लक्ष्य 8.99 लाख, जारी 4.61 लाख

जिले में मतदाता सूची से जुड़े सत्यापन अभियान के तहत अब तक 8,99,781 नोटिस जारी किए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। जिसमें मंगलवार तक 4,61,025 लोगों को नोटिस जनरेट किया जा चुका है। इनमें से 2,89,316 नोटिस संबंधित व्यक्तियों तक पहुंचाए भी जा चुके हैं, जबकि 1,71,709 नोटिस अभी वितरण के लिए लंबित हैं। सबसे अधिक नोटिस बख्शी का तालाब, सरोजिनी नगर और लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों में जनरेट हुए हैं। प्रशासन ने लंबित नोटिसों के शीघ्र वितरण के निर्देश दिए हैं ताकि सत्यापन प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

जिले भर में अब तक 93 हजार से अधिक मामलों की हुई सुनवाई
मतदाता सूची से जुड़े नोटिसों पर चल रही सुनवाई प्रक्रिया के तहत जिले में अब तक 93,502 मामलों में सुनवाई पूरी हो चुकी है, जबकि 1,47,550 मामलों में सुनवाई की तारीख निकल चुकी (डेट लैप्स) दर्ज है। री-शेड्यूल (पुनर्निर्धारित) सुनवाई की संख्या 465 बताई गई है। लखनऊ पश्चिम में सबसे ज्यादा 22,227 सुनवाई हुई हैं, जबकि बख्शी का तालाब में 14,011 और लखनऊ उत्तर में 10,824 मामलों में सुनवाई दर्ज की गई। अधिकारियों का कहना है कि लंबित मामलों को प्राथमिकता पर निपटाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें