फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को फेसबुक पर दी गई धमकी, सबक सिखाने की कही बात; FIR दर्ज

Tue, 03 Feb 2026 09:06 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Congress President Ajay Rai: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ फेसबुक पर धमकी दी गई। धमकी देने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को दी गई धमकी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय को फेसबुक पर धमकी दी गई है। मामले में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रुद्र दमन सिंह बबलू ने हुसैनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर शिवमंगल सिंह के मुताबिक साइबर सेल से मदद मांगी गई है। फेसबुक अकाउंट चलाने वाले के बारे में पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


एफआईआर के मुताबिक रुद्र दमन सिंह पार्टी के पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को माल एवेन्यू स्थित प्रदेश कार्यालय में थे। इसी दौरान उन्होंने फेसबुक पर देखा कि मनीष शुक्ला नाम के व्यक्ति ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की फोटो डालकर उन्हें सबक सिखाने की धमकी भरा पोस्ट किया है। प्रदेश अध्यक्ष की आपत्तिजनक फोटो भी डाली गई थी। जिला अध्यक्ष का कहना है कि कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। पोस्ट के जरिये माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। कार्रवाई नहीं होती है तो कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन करेगी।

भाजपा नेता के खिलाफ दी तहरीर

कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ भाजपा नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी पर आक्रोश जताया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रुद्र दम सिंह, प्रमोद सिंह, शैलेंद्र दीक्षित आदि ने लखनऊ के हुसैनगंज थाने पहुंच कर भाजपा नेता मनीष शुल्का के खिलाप तहरीर दी। आरोप लगाया कि भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह के समर्थक मनीष शुक्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (फेसबुक) के साथ ही अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की आपत्तिजनक और अपमानजनक तस्वीर प्रस्तुत की गई, जिससे कांग्रेस जनों में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने चढ़ाई चादर

 शब-ए-बारात पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने केजीएमयू परिसर स्थित हज़रत कवाबमुद्दीन अब्बासी उर्फ हाजी-उल-हरमन रहमतुल्लाह एवं मखदूम शाह मीना शाह अली की दरगाह पहुंचकर चादर पेश की। प्रदेशवासियों के सुख, शांति, अमन-चौन एवं आपसी भाईचारे के लिए दुआ की।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी ने कहा कि शब-ए-बारात आत्मचिंतन, क्षमा और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश देने वाला त्यौहार है। इस तरह के पाक अवसर समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और सभी धर्मों के सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रही है। उनके साथ अली आसिफ जम़ा रिज़वी, डॉ0 अमित कुमार राय, मारूफ खान, डॉ0 शहजाद आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें