फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : दुष्कर्म आरोपी मर्चेंट नेवी कर्मचारी गिरफ्तार, विभूतिखंड थाने में दर्ज हुआ था केस

Thu, 24 Feb 2022 08:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आरोपी को बृहस्पतिवार शाम ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लेकर पहुंची पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ 10 फरवरी को पीड़िता ने विभूतिखंड थाने में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विभूतिखंड पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में मर्चेंट नेवी कर्मचारी को पुणे से गिरफ्तार किया है। आरोपी को बृहस्पतिवार शाम ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लेकर पहुंची पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ 10 फरवरी को पीड़िता ने विभूतिखंड थाने में केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड डॉ. आशीष कुमार मिश्रा के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी गौरव सिंह जौनपुर के रुपचंदपुर का रहने वाला है। उसे पुलिस ने बुधवार को पुणे से गिरफ्तार किया है। गौरव महाराष्ट्र में पुणे के संतनगर लोहेगांव के पंकज असमान बिल्डिंग में रहकर मर्चेंट नेवी की ट्रेनिंग कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए दरोगा पवन सिंह व जसीम अहमद और सिपाही अखिलेश यादव व आशुतोष की टीम दो दिन से पुणे में डेरा डाले थी।

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने शादी का झांसा देकर दोस्ती की। उसके बाद विभूतिखंड स्थित एक होटल में लेकर जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। विरोध पर धमकी देकर शारीरिक शोषण करने लगा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गौरव पहले से शादीशुदा था। इसका खुलासा पीड़िता के केस दर्ज कराने के बाद हुआ। जब पुलिस टीम आरोपी की तलाश में उसके गृह जनपद पहुंची तो वहां जानकारी हुई कि उसकी पहले शादी हो चुकी है। वह आजकल पुणे में मर्चेंट नेवी में काम करता है। आजकल उसकी स्पेशल ट्रेनिंग चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें