फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: कचहरी में पुलिस अभिरक्षा से भागा बंदी, चार घंटे तक दबा रहा मामला, दो सिपाही निलंबित, एफआईआर

Fri, 12 Jul 2024 10:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Prisoner escaped: लखनऊ में शुक्रवार को जेल से पेशी पर लगाया गया एक बंदी पुलिस वालों को चकमा देकर भाग गया। इस मामले में दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
घटना के बाद सिपाही निलंबित हो गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कचहरी में शुक्रवार को जेल से पेशी पर लगाया गया एक बंदी पुलिस वालों को चकमा देकर भाग गया। अभिरक्षा में तैनात दोनों पुलिसकर्मी चार घंटे तक मामले को दबाये रहे। खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिला तब अफसरों को सूचना दी। दोनों सिपाहियों को निलंबित कर उन पर एफआईआर दर्ज की गई है। भागे बंदी पर भी केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


आशियाना के सालेह नगर निवासी सलमान पर चोरी, लूट के साथ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा है। शुक्रवार को तीन केसों में उसकी पेशी थी। पुलिस लाइन के सिपाही अरशद और रवि कुमार की अभिरक्षा में सलमान को कचहरी लाया गया था। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जब उसको कचहरी लॉकअप ले जाया जा रहा था, तभी वह भाग गया। सिपाही काफी देर तक उसकी तलाश करते रहे। सिपाहियों ने मामले की जानकारी अफसरों को शाम साढ़े चार बजे दी। डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार ने बताया कि मामले में वजीरगंज थाने में इन सभी पर एफआईआर दर्ज की गई है। रिपोर्ट डीसीपी मुख्यालय को भेजी गई है। डीसीपी मुख्यालय ने रिपोर्ट के आधार पर दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।

विवादों में कचहरी लॉकअप
तीन दिन पहले कचहरी लॉकअप के पास का एक वीडिया पर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें पुलिसकर्मी बंदी से रुपये लेते दिख रहा है। मामले की जांच एडीसीपी पश्चिम को सौंपी गई है। हैरानी है कि अब तक संबंधित पुलिसकर्मी पर कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें