फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: चिता से उठाकर युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए ले गई पुलिस, घर में फंदे से झूलती मिली थी लाश

Wed, 11 Oct 2023 08:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

पूनम की दोनों हथेली पर दो मोबाइल नंबर लिखे थे। नंबर किसके हैं इस बात का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
जलती चिता (फाइल) सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के इटौंजा के नरौसा गांव में एक युवती का शव बुधवार शाम घर में फंदे से लटकता मिला। पुलिस को सूचना दिए बिना परिजन शव श्मशान घाट ले गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चिता से युवती के शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


नरौसा में 20 वर्षीय पूनम कनौजिया परिवार संग रहती थीं। उनका शव घर के आंगन में लगे जाल में साड़ी के सहारे लटकता मिला। परिजन गुपचुप ढंग से पूनम का शव अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट लेकर पहुंच गए। इस बीच गांव वालों ने सूचना पुलिस को दे दी। कुछ ही देर में इटौंजा पुलिस मौके पर पहुंची और लकड़ियों के बीच से शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूनम की दोनों हथेली पर दो मोबाइल नंबर लिखे थे। नंबर किसके हैं इस बात का पता नहीं चल सका है।

चर्चा यह कि प्रेम-प्रसंग के चलते की आत्महत्या
गांव में चर्चा है कि पूनम ने प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या की है। अतिरिक्त निरीक्षक इटौंजा सर्वेश शुक्ला ने बताया कि परिजनों का कहना है कि युवती मानसिक रूप से परेशान थी और इसी के चलते जान दे दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगी और उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें