लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने सोमवार को इंद्रानगर और हुसैनगंज इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर करने के साथ ही आधा दर्जन थाना निरीक्षकों का तबादला कर दिया।
विज्ञापन
अंजनी कुमार पांडेय को पीजीआई थाने से हटाकर हुसैनगंज की कमान सौंपी गई है। इसी तरह यशकांत सिंह को महानगर, रत्नेश कुमार सिंह को कृष्णानगर, केके मिश्रा को पीजीआई और धनंजय पांडेय को इंदिरा नगर थाने का प्रभार सौंपा गया है।