भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आज उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह जी, कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित सहित भाजपा पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्यालय के सभी सुरक्षा गार्ड व अन्य कर्मचारियों को भगवान परशुराम जी की मूर्ति एवं चालीसा भेंट की।
विज्ञापन
पं. सुनील भराला ने बताया कि राष्ट्रीय परशुराम परिषद का उद्देश्य है कि हर सनातन हिन्दू के घर में अन्य देवी-देवताओं के साथ भगवान श्री परशुराम जी की मूर्ति भी स्थापित हो। राष्ट्रीय परशुराम परिषद की राष्ट्रीय शोध पीठ ने भगवान श्री परशुराम जी के जन्मस्थान जनापाव इंदौर से जुड़े 56 स्थानों की खोज की है। शिविर में उनकी गैलरी बनाकर प्रदर्शनी के माध्यम से संपूर्ण जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई।