फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : पीडब्ल्यूडी के 106 प्रमोटी जेई को पदावनत करने का आदेश, सपा शासन में बाबू से बनाया गया था जेई

Wed, 27 Apr 2022 10:43 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने मंगलवार को 106 प्रमोटी अवर अभियंताओं (जेई) को पदावनत करने का आदेश जारी कर दिया। सपा शासन में इन्हें नियमों को ताक पर रखकर बाबू से जेई बनाया गया था। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने मंगलवार को 106 प्रमोटी अवर अभियंताओं (जेई) को पदावनत करने का आदेश जारी कर दिया। सपा शासन में इन्हें नियमों को ताक पर रखकर बाबू से जेई बनाया गया था। 

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी में जेई के रिक्त पदों के सापेक्ष 5 प्रतिशत तक पद बाबुओं की पदोन्नति से भरे जा सकते हैं। इसके तहत वर्ष 2016 में दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से डिप्लोमा लेने वाले बाबुओं को भी जेई बना दिया गया। हालांकि, बाद में हुई तत्कालीन मुख्य अभियंता एचएन पांडेय की कमेटी ने अधिकतर प्रमोटी जेई का डिप्लोमा अवैध करार दिया।

इस रिपोर्ट का परीक्षण करने वाली प्रमुख अभियंता एके श्रीवास्तव की रिव्यू कमेटी ने भी कमोबेश उसी रिपोर्ट पर मुहर लगा दी। रिव्यू कमेटी ने 124 में से 106 का डिप्लोमा अवैध बताया। कमेटी ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट विभागाध्यक्ष को सौंपी। उन्होंने तत्काल इसे अनुमोदित करते हुए 106 प्रमोटी जेई को पदावनत करने का आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें