फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: खुलेआम हाइवे पर असलाहे लहरा की फायरिंग, 20 बाइक सवार बदमाशों ने पांच किमी तक किया पीछा

Mon, 18 Apr 2022 12:29 AM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ।

सार

अलीगंज निवासी अभिषेक सिंह अपने दोस्त नदीम के साथ उसकी कार से रविवार दोपहर को इटौंजा स्थित नीलांश वाटर पार्क गए थे। वहां से लौटते समय मड़ियांव थाने के पास उनकी कार के दोनों तरफ 7-8 बाइक सवार 16-17 दबंग युवक रुकवाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
CRIME - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में पुलिस अलर्ट पर है। वहीं, अपराधी भी अपनी दहशत फैलाने में पीछे नहीं है। रविवार दोपहर को राजधानी में बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी। खुलेआम 20 बाइक सवार बदमाशों ने कार सवारों का पीछा किया। चार थानों से निकले ये दहशतगर्द गुडंबा इलाके की टेढ़ी पुलिया चौराहे पर फायरिंग व बमबाजी कर भाग गये।

विज्ञापन


आरोप है कि बदमाशों ने फिल्मी अंदाज सात से आठ राउंड फायरिंग की और कार पर बम फेंके। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैली है। गोली कार में लगने से सवार युवकों की जान बच गई। पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर अधिकारी व थानों केप्रभारी निरीक्षक पहुंचे। देर शाम को गुडंबा थाने में पीड़ित की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

अलीगंज निवासी अभिषेक सिंह अपने दोस्त नदीम के साथ उसकी कार से रविवार दोपहर को इटौंजा स्थित नीलांश वाटर पार्क गए थे। वहां से करीब चार बजे वापस आ रहे थे। मड़ियांव थाने के पास पहुंचे तो उनकी कार के दोनों तरफ 7-8 बाइक सवार 16-17 दबंग युवक रुकवाने का प्रयास कर रहे थे। कार नदीम चला रहा था। इतने सारे लोगों को देख अभिषेक, नदीम व उसके दोस्त दहशत में आ गए। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पहले कार में पत्थर से हमला किया।

उन्होंने बताया कि हमला होता देख उन लोगों ने कार की स्पीड बढ़ा दी तो एक साथ कई बाइक सवार युवकों ने गाड़ी का पीछा शुरू कर दिया। बाइक सवार बदमाशों ने कार में बम व फायरिंग शुरू कर दी। अभिषेक के अनुसार बाइक सवारों ने 7 से 8 राउंड गोलियां चलाई। कार सवार किसी तरह बचते हुए कार को टेड़ी पुलिया तक ले आए। वहां भीड़ को देखकर युवकों ने कार रोक दी। टेड़ी पुलिया पर भीड़ को देखकर हमलावर युवक वहां से भाग गए। इसके बाद कार सवार युवकों ने पुलिस को सूचना दी।

आईआईएम रोड पर ओवरटेक कर की फायरिंग

अभिषेक ने बताया कि बदमाशों ने इटौंजा से ही उनका पीछा शुरू कर दिया। पहले चलती बाइक से ही कार को लात मारकर रोकने की कोशिश की। बदमाशों को देखकर उसने कार की स्पीड तेज कर दी। हाइवे पर कार को लहराते हुए भाग रहे थे, ताकि बदमाशों को साइड न मिल सके। आईआईएम मोड़ पर बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक किया और ताबड़ तोड़ गोलियां चलाने लगे।

पीड़ित अभिषेक के मुताबिक करीब 10 राउंड फायरिंग के बाद उन्हें लगा कि उनकी जान नहीं बचेगी। वह रोड पर हर तरफ पुलिस को देखने लगे, जिससे उनके पास रुककर जान बचा सके। लेकिन, कहीं भी पुलिस नजर नहीं आई। 3-4 चौराहे पड़े, लेकिन कहीं पुलिस दिखी ही नहीं। इस पर तेजी से कार दौड़ाते हुए टेड़ी पुलिया चौराहे पर पहुंचे। यहां काफी भीड़ भाड़ देख गाड़ी रोक दी। भीड़ देख बदमाश भी बैकफुट हो गए और किसी तरह उनके जान बची।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह केमुताबिक पीड़ित ने आरोप लगाया कि बाइक सवार बदमाशों ने उसका पीछा काफी दूरी से किया है। इस दौरान खुलेआम असहलों से फायरिंग की है। इस मामले में मड़ियांव, जानकीपुरम, विकासनगर व गुडंबा इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे है। ताकि पूरी वारदात की हकीकत सामने आ सके।

अलर्ट मोड पर भी रोड पर नहीं दिखी पुलिस

हनुमान जयंती पर दिल्ली में हुए विवाद को देखते हुए लखनऊ पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। शनिवार को एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार में इसका निर्देश जारी किया था। लेकिन दो किलोमीटर तक फायरिंग होती रही और पुलिस का कहीं पता नहीं था। इस वारदात से एडीजी के निर्देश के असर और पुलिस के सक्रियता की असलियत भी सामने आ गई।

33 दिन पहले अलीगंज में दर्ज कराया था केस

पुलिस के मुताबिक कार सवारों पर हमला करने में विवेक उर्फ हनी तिवारी समेत चार आरोपियों का नाम सामने आया है। एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक कार सवार युवकों व हमलावरों में पुराना विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष अलीगंज एरिया में रहता है। आरोपी हनी तिवारी ने अभिषेक, नदीम समेत पांच के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस दोनों मुकदमों की जांच कर रही है।

दोनों पक्षों में पुराना विवाद है। फायरिंग करने वाले की पहचान हो गई है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- प्राची सिंह एडीसीपी उत्तरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें