फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: टेंडर दिलाने के नाम पर कारोबारियों से करोड़ों ठगने वाला गिरफ्तार, कई राज्यों की पुलिस दे चुकी है दबिश

Sun, 20 Oct 2024 01:55 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Kanhaiya Lal Sharma arrested:  टेंडर दिलाने के नाम बड़े कारोबारियों से करोड़ों रुपये ऐंठने के आरोपी कन्हैया लाल शर्मा  को हजरतगंज पुलिस ने रविवार को पकड़ लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी पुलिस के साथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 टेंडर व पट्टा दिलाने के नाम बड़े कारोबारियों से करोड़ों रुपये ऐंठने के आरोपी को हजरतगंज पुलिस ने रविवार को पकड़ लिया। आरोपी कई राज्यों में लोगों को ठगी का शिकार बना चुका था।  इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी कन्हैया लाल शर्मा है। कन्हैया बड़े-बड़े कारोबारियों को टेंडर के नाम पर करोड़ों रुपये हड़प लेता था। काम न होने पर वह उन्हें फर्जी चेक देकर रफूचक्कर हो जाता था। आरोपी ने दिल्ली, मुंबई, बांदा, वाराणसी, महोबा व कानपुर में भी लोगों से ठगी कर चुका था। कन्हैया की तलाश में पुलिस कई बार दबिश दे चुकी थी। आरोपी जापलिंग रोड पर शालीमार इमरेल्ड में रहता है। इसके पूर्व इसने आईएएस विनय वर्मा का फ्लैट कब्जा किया था। तब पुलिस केस भी हुआ था।

विज्ञापन


पकड़ में न आए इसलिए दफ्तर बैठा रखा था हमशक्ल
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी इतना शातिर था कि उसने अपने हुलिए जैसा दिखने वाला युवक दफ्तर में बैठा रखा था। ताकि अगर पुलिस उसे पकड़ने पहुंचे तो वह पकड़ में ना आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें