प्रोडक्शन से जुड़े लोगों का कहना है कि भूल-भुलैया-2 रिलीज होने वाली है। कुछ दृश्य इसी शहर में फिल्माए गए हैं। फिल्म रिलीज होने वाली है, इसी लिए वे यहां आए हैं। निर्देशक अनीस बज्मी हैं और निर्माता भूषण कुमार। इससे पहले भूल-भुलैया में अक्षय कुमार, विद्या बालन व अमीषा पटेल थे। पार्ट टू में कार्तिक आर्यन, कियारा और तब्बू हैं।
सुबह का खुशनुमा मौसम और भी खुशनुमा हो गया, जब लालबाग में चाय बंद मक्खन खाने पहुंचे कार्तिक आर्यन। सामान्य से गेटअप में वो बिना किसी शोर-शराबा के चाय की चुस्कियां लेने लगे। बंद मक्खन भी खाया। अभी तक लोग उन्हें पहचान नहीं पाए थे। अचानक भीड़ से आवाज आई, ये तो कार्तिक आर्यन है। देखते ही देखते युवाओं का जमघट लग गया। अभिनेता के साथ फोटो खिंचवाने के लिए युवाओं की लाइन लग गई।
विज्ञापन
प्रोडक्शन से जुड़े लोगों का कहना है कि भूल-भुलैया-2 रिलीज होने वाली है। कुछ दृश्य इसी शहर में फिल्माए गए हैं। फिल्म रिलीज होने वाली है, इसी लिए वे यहां आए हैं। निर्देशक अनीस बज्मी हैं और निर्माता भूषण कुमार। इससे पहले भूल-भुलैया में अक्षय कुमार, विद्या बालन व अमीषा पटेल थे। पार्ट टू में कार्तिक आर्यन, कियारा और तब्बू हैं।
स्टूडेंट्स के बीच किया फिल्म का प्रमोशन
कार्तिक आर्यन सेठ विशम्भरनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी बाराबंकी परिसर भी पहुंचे। अभिनेता ने यहां स्टूडेंट्स के बीच फिल्म का प्रमोशन किया। संस्थान के चेयरमैन राघव रस्तोगी ने अभिनेता का स्वागत किया व फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. अरुण कुमार सिंह व अन्य शिक्षक मौजूद थे।