हाईकोर्ट की अधिवक्ता ने एक वकील पर महिलाओं को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप लगाया है। विभूतिखंड पुलिस ने सोमवार को आरोपी वकील पर आईटी एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज की है। उधर, इटौंजा थाने में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष सुशील कुमार ने एक युवक के खिलाफ डॉ. भीमराव आंबेडकर पर अपात्तिजनक पोस्ट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।