फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : अब पूर्व सीएम अखिलेश यादव का एक स्टॉफ निकला पॉजिटिव, कोरोना के सात मरीज मिले

Fri, 24 Dec 2021 06:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी-बेटी के पॉजिटिव आने बाद उनके स्टॉफ कर्मी समेत सात नए मरीज शुक्रवार को मिले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। सभी मरीज होम आईसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी-बेटी के पॉजिटिव आने बाद उनके स्टॉफ कर्मी समेत सात नए मरीज शुक्रवार को मिले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। सभी मरीज होम आईसोलेशन में हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। सीएमओ डॉ. मनोज के मुताबिक, पूर्व सीएम की बेटी बाद उनकी पत्नी पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके स्टॉफ की जांच शुरू किया तो इसमें एक स्टॉफ भी पॉजिटिव निकला है। उसका भी जिनोम सिक्वेसिंग के लिए नमूना भेजा गया है। वहीं अलीगंज बड़ा चांदगंज निवासी युवक अपनी मां के ऑपरेशन लिए केजीएमयू यूरोलॉजी विभाग ले गया था। वहां पर मरीज-तीमारदार दोनों की जांच हुई। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उदयगंज इलाके कबीरनगर निवासी व्यवसायी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह जगदीशपुर स्थित अपनी फैक्टी में आता जाता था। हल्के लक्षण आने पर डॉक्टर की सलाह पर जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गोमतीनगर के दंपति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि दोनों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली है। सभी मरीज होेम आईसोलेशन में हैं।

विज्ञापन


दुबई से वापस लौटा यात्री मिला पॉजिटिव
ठाकुरगंज के नैपियर रोड का रहने वाला एक युवक दुबई की फ्लाइट से लखनऊ एयरपोर्ट पर आया था। एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच किया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज होम आईसोलेशन में हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन ने बताया जिस फ्लाइट से यात्री आया था। उसकी सीट के आगे व पीछे की तीन सीट के यात्रियों का रिकार्ड एयरपोर्ट अर्थारिटी से मांगा गया है। जो यात्री दूसरे जिले के होंगे तो संबंधित जिले के सीएमओ को सूचना देकर जांच कराई जाएगी। बताया पॉजिटिव आए यात्री का नमूना जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजा गया है।

पूर्व सीएम के घर से फिर 60 लोगों के नमूने लिए गए
पूर्व सीएम के घर में तीन लोगों के पॉजिटिव आने बाद शुक्रवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच किया। इममें 60 अन्य स्टॉफ के नमूने लिए गए। सभी को आईसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि तीन केस में अब तक 161 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। इसके बाद भी कोई पॉजिटिव आया तो फिर से कांट्रेक्ट ट्रेसिंग कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें