फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : महिला का अपहरण, गला रेतकर झाड़ियों में फेंका, गंभीर

Mon, 06 Nov 2023 08:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पीड़िता की परिचित महिला पर हत्या के प्रयास की धारा में एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में पारा के फतेहगंज से रविवार शाम को एक महिला को अगवा कर उसका गला रेतकर मोहनलालगंज के टिकरा गांव में झाड़ियों में फेंक दिया गया। सोमवार सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में महिला खून से लथपथ पड़ी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पीड़िता की परिचित महिला पर हत्या के प्रयास की धारा में एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है। करीब एक दर्जन सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन


पारा निवासी एक 32 वर्षीय महिला अपने माता पिता के साथ मायके में रहती है। साथ में उनके दो बच्चे भी रहते हैं। मां-बेटी मोहान रोड पर चाय-समोसे की दुकान चलाती हैं। तीन चार दिन से आसमा नाम की एक महिला उनके होटल पर आती थी। पीड़िता की मां के मुताबिक रविवार शाम को भी आसमा वहां आई थी। उसने कहा कि एक प्लाट पर पूजा होनी है। इसलिए वह फूल आदि लेकर वहां साथ में चले। जिसके बाद उनके बेटी उनके साथ कार में बैठकर चली गई थी। 

बुद्धेश्वर तक फोन पर मां से पीड़िता की बात होती रही लेकिन उसके बाद मोबाइल बंद हो गया। रात भर परिजन इधर उधर खोजबीन करते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इधर सोमवार सुबह मोहनलालगंज के टिकरा गांव में झाड़ियों में वह घायल हालात में पड़ी मिलीं। तब पारा पुलिस को जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस ने आसमा व अन्य पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें