फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : बंदरों के दौड़ाने पर तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत

Thu, 14 Sep 2023 07:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ में बाजारखाला के पुराना हैदरगंज इलाके में एक विवाहिता को बंदरों ने दौड़ाया तो वह बचने के लिए भागी और तीसरी मंजिल से गिर गई। उसको घायल अवस्था में ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बंदर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में बाजारखाला के पुराना हैदरगंज इलाके में बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक हादसा घटा। एक विवाहिता को बंदरों ने दौड़ाया तो वह बचने के लिए भागी और तीसरी मंजिल से गिर गई। उसको घायल अवस्था में ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। फिलहाल चौक पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने इस घटना के संबंध में किसी से कोई शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन


बाजारखाला के पुराना हैदरगंज की रहने वाली नीलम (30) ने आठ माह पहले उसकी शादी हसनगंज इलाके में रहने वाले मेराज नाम के युवक से हुई थी। मेराज एक चप्पल की दुकान पर नौकरी करता है। बृहस्पतिवार की सुबह नीलम तीसरी मंजिल की छत पर लगे नल को बंद करने के लिए गई। उसी वक्त अचानक छत पर कई बंदरों ने उसे घेर लिया और उसकी तरफ दौड़ पड़े। 

बंदरों को देख नीलम सहम गई और जान बचाकर भागी। इस दौरान अचानक वह अनियंत्रित होकर छत की बाउंड्री वॉल से सीधे रोड पर सिर के बल जा गिरी। नीलम के छत से गिरते ही वहां हड़कंप मच गया। परिवार के लोग और मोहल्ले वाले एकत्र हो गए। बुरी तरह से घायल नीलम को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची चौक पुलिस ने छानबीन के बाद नीलम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन उसका शव लेकर घर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें